Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं का आंकड़ा 200 को पार गया
    शिमला

    हिमाचल में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं का आंकड़ा 200 को पार गया

    By Himachal VartaAugust 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में नौ अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिला को छोडक़र बाकी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी बारिश की संभावनों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान न हो।हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं का आंकड़ा 200 को पार कर गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 58 लोगों की मौत केंद्र सरकार की ओर से नोटिफाइड आपदाओं में हुई है। 143 लोगों की मौत राज्य सरकार की ओर से नोटिफाइड आपदाओं में हुई है। केंद्र सरकार की ओर से नोटिफाइड आपदाओं में भू-स्खलन व फ्लैश फ्लड की दुर्घटनाएं हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से नोटिफाइड आपदाओं में सडक़ हादसे, डूबने की घटनाएं, सर्पदंश, पहाड़ी से गिरना, बाढ़ व भू-स्खलन जैसी दुर्घटनाएं शामिल हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी भी 32 लोग अभी तक लापता हैं। मानसून के दौरान हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में ये लोग लापता हुए हैं। सबसे ज्यादा लोग बाढ़ की घटनों में लापता हुए हैं। भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में कुल 869 घर पूरी तरह से ढह गए हैं। वहीं 7496 घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। 260 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 2409 गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। अब तक भूस्खलन की 80 घटनाएं पेश आई हैं। वहीं 53 घटनाएं बाढ़ की हुई हैं। इन घटनाओं में लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश भर में 7829 पेयजल परियोजनाएं अब भी बंद हैं। इसके अलावा एक एनएच समेत 278 सडक़ेें प्रदेश भर में अभी भी बंद हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक कुल 6675 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण को हुआ है। दूसरे स्थान पर जल शक्ति विभाग है। इसके अलावा बाकी सभी विभागों को भी करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
    • रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
    • छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.