शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घरों में लगाए पानी के कनेक्शन की रिपोर्ट मांगी। योजना के तहत अब तक कितने घरों में पानी के कनेक्शन लगाए हैं और कितने लंबित हैं। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पूछा है कि कितने नलों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जा रही है। इसका भी ब्योरा मांगा है। प्रदेश सरकार ने 20 लाख लोगों को पानी के कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है, अब तक 17 हजार 800 लोगों के घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार ने बीते महीने 9 जुलाई तक छूटे घरों में नल लगाने के निर्देश दिए थे। जल शक्ति विभाग का मानना है कि शिमला जिले में पांच सौ, कुल्लू और सिरमौर में एक-एक हजार कनेक्शन लगाए जाने हैं। इसके अलावा सरकार ने बाकी जिलों से भी ऐसे घरों की सूची मांगी है, जो कनेक्शन से छूट गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि इस महीने के अंत तक हर घर में नल होगा। जल जीवन मिशन के तहत लोगों को पानी की पाइपों के अलावा, पानी खोलने के लिए चाबी, नल और अन्य फिटिंग का सामान दिया जा रहा है।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
