शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बागवानों के सेब को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। सरकार दिल्ली के कुंडली में भी कोल्ड स्टोर बनाएगी, जहां बागवान अपने सेब का भंडारण कर सकेंगे। यह बात मंगलवार को शिमला जिले की कोटखाई तहसील की क्यारी पंचायत में बीते दिनों बारिश से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के दौरान सीएम ने कही। सुक्खू ने कहा कि सरकार ने सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कों की बहाली के लिए 110 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जुब्बल-कोटखाई के लिए भी चार करोड़ दिए हैं। सीएम ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मकानों और सड़कों का मौके पर जायजा लिया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से सीएम एक किलोमीटर पैदल चलकर क्यारी पहुंचे। सीएम ने बारिश के कारण प्रभावित चौपाल क्षेत्र के कुड़ी गांव के लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपायुक्त शिमला को निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें एक-एक लाख रुपये फौरी राहत के तौर पर दें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्यारी बाजार तक सड़क नौ दिन में सुचारू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दोषारोपण की राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन सेब नाले में फेंकने की खबर दिल्ली तक वायरल की गई। उन्होंने कहा कि आपदा के समय वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष को बताएंगे कि उनके समय में क्या स्थिति थी।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
