ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर, बीएस ढिल्लों, राजकीय आइटीआई मैहतपुर के प्रधानाचार्य पुनीत कुमार, रूपेन्द्र सिंह डीटीई सुंदरनगर, राजकीय आईटीआई ऊना से नरेश कुमार सहित अन्यों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में अप्रेंटिशशिप के महत्व और इससे औद्योगिक संस्थान तथा प्रशिक्षु को होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए कक्षा पांचवीं से स्नातक स्तर तक के अप्रेंटिस को नियुक्त करने के संबंध में अनिवार्य नियमों और शर्ताें बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
