Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल प्रदेश में चार जिलों में आरेंज अलर्ट भारी बारिश की चेतावनी
    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में चार जिलों में आरेंज अलर्ट भारी बारिश की चेतावनी

    By Himachal VartaAugust 12, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में भू-स्खलन और बाढ़ आने की आशंका जताई है। भारी बारिश का असर सडक़, पेयजल और बिजली योजनाओं पर पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा कालका-शिमला और कीरतपुर-मनाली नेशनल हाई-वे पर भी एहतियात के साथ यात्रा करने की सलाह मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। इन दोनों नेशनल हाई-वे में कई जगह भू-स्खलन होने की आशंका है।प्रदेश में बीते 24 घंटे की बारिश में सबसे बड़ा असर सडक़ और बिजली पर देखने को मिला है। प्रदेश भर में 989 ट्रांसफार्मर ठप हुए हैं। इनमें मंडी में 332 ट्रांसफार्मर ठप हैं, जबकि अन्य जिलों में सोलन में 190, हमीरपुर में 122, चंबा में 116, कुल्लू में 103, ऊना में 63, बिलासपुर में 59 ट्रांसफार्मर ठप हुए हैं। इन ट्रांसफार्मर के बंद होने की वजह से सैकड़ों गांव अंधेरे में है। बिजली बोर्ड ने इन सभी ट्रांसफार्मर को जल्द बहाल करने की बात कही है। इसके अलावा 19 पेयजल योजनाएं भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के दौरान भू-स्खलन ग्रस्त इलाकों में यात्रा न करने की बात कही गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.