Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    चंबा

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    By Himachal VartaAugust 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंबा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि उपमंडल चुराह के अंतर्गत जुनास घार एवं संपर्क सड़क से बूइं गांव तक भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम को लेकर आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत राज्य सरकार द्वारा एसडीएमएफ के तहत 6 करोड़ 35 लाख रुपयों की कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की है ।
    उन्होंने बताया कि जुनास घार में भूस्खलन रोकथाम कार्यों के लिए 3 करोड़ 19 लाख जबकि संपर्क सड़क से भूइं गांव तक 3 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि आपदा न्यूनीकरण कार्यों पर व्यय होगी ।
    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज उपमंडल
    चुराह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी प्रदान किए ।
    उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ विकास खंड कार्यालय तीसा के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्ष 2020- 21 के दौरान स्वीकृत आवासों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि लाभार्थियों को अंतिम अनुदान राशि उपलब्ध करवाने से पहले सभी निर्धारित विभागीय मापदंडों को पूरा करना सुनिश्चित बनाया
    जाए ।
    उपायुक्त ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन की पुलिस पोस्ट बैरागढ़ और कैंप बटालियन मुख्यालय तीसा में पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद किया।
    उन्होंने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए बटालियन की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी हासिल की।
    पहले उपायुक्त ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला सत्यास का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
    पाठशाला में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और मिड डे मील में दिए जा भोजन गुणवत्ता जांच भी उन्होंने इस दौरान की।
    एसडीएम जोगिंदर पटियाल, खंड विकास अधिकारी निशी महाजन, लोक निर्माण, जल शक्ति, विभाग विद्युत बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.