शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो विद्यार्थियों की संख्या वाले 143 स्कूल बंद कर दिए हैं। 117 प्राइमरी और 26 मिडल स्कूलों को शिक्षा विभाग ने डिनोटिफाई किया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चे नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट होंगे। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक नजदीकी स्कूलों में नहीं, बल्कि ऐसे स्कूलों में भेजे जाएंगे, जहां एक या दो शिक्षक ही नियुक्त हैं। शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। बिलासपुर जिले में 6, चंबा में 8, हमीरपुर में 4, कांगड़ा में 17, किन्नौर में 5, कुल्लू में 4, लाहौल-स्पीति में 19, मंडी में 18, शिमला में 25, सिरमौर में 3, सोलन में 7 और ऊना में 1 प्राइमरी स्कूल डिनोटिफाई किया गया है।चंबा जिले में 2, कांगड़ा में 3, किन्नौर में 2, लाहौल-स्पीति में 7, मंडी में 5, शिमला में 6 और सिरमौर में 1 मिडल स्कूल बंद किया गया है। विगत मई में प्रदेश सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय 1 अप्रैल, 2022 के बाद स्तरोन्नत हुए विद्यार्थियों की कम संख्या वाले 90 स्कूलों का दर्जा घटा दिया था। मिडल में 15, उच्च में 20 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 विद्यार्थियों के दाखिले न होने पर यह कार्रवाई हुई थी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
