Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में लिया भाग
    चंबा

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में लिया भाग

    By Himachal VartaSeptember 7, 2023
    Facebook WhatsApp
    चंबा,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके साथ मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में शीश नवाया और प्रदेश व जिला वासियों के उज्जवल भविष्य और सुख समृद्धि की कामना की और विशेष कर उन्होंने हाल ही में पूरे प्रदेश में भारी बरसात से कारण हुए नुकसान से उबरने के लिए भी भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की । शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से शुरू होकर चंबा शहर से वापस जुलाहकड़ी में समाप्त हुई। बाजार के चौक पर गवालों ने मटकी फोड़ने की भव्य रस्म भी अदा की | विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती हैं भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित की गई शोभायात्रा के आयोजकों को भव्य आयोजन की भी बधाई दी। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने देवी-देवताओं की भूमिका में सबका मन मोह लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर इस शोभा यात्रा में भाग लिया जो की भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का महिमा गुणगान करते भक्ति रस में थिरकते नजर आए | भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। गवाले बने युवाओं ने अपने कंधे पर नन्हें कान्हा को उठाया और दही से भरी हांडी को नन्हे कान्हा ने डंडे के प्रहार से फोड़ने की भी मनमोहक रस्म को अदा किया । शोभा यात्रा में पूर्व विधायक पवन नैय्यर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षद गण, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर ,जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया |
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.