शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ) कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की लाखों रुपए की प्लास्टिक पाइपें जल कर राख हो गई हैं। पाइपें सिंचाई योजना कुपवी के निर्माण के लिए कुपवी में रखी गई थी। अग्निकांड की इस घटना में करीब छह सौ मीटर पाइप जल गई है, जिससे ठेकेदार को दस लाख रुपए के करीब नुकसान का अंदाजा है। स्थानीय लोगों द्वारा अग्निकांड की सूचना अग्निशमन विभाग चौपाल को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम 100 किलोमीटर का सफऱ तय कर पांच घंटे बाद रात बारह बजे घटना स्थल पर पंहुची, परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल दिनेश सकलानी ने बताया कि विभाग द्वारा पाइपें ठेकेदार के सुपुर्द कर दी गई थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
