Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»लोकनिर्माण विभाग में चार्जशीट इंजीनियरों के उपर लगे आरोप सही पाए गए तो छीन सकते हैं सभी तरह के लाभ
    शिमला

    लोकनिर्माण विभाग में चार्जशीट इंजीनियरों के उपर लगे आरोप सही पाए गए तो छीन सकते हैं सभी तरह के लाभ

    By Himachal VartaSeptember 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    कांगड़ा जिले के बनेर और हमीरपुर के जाहू में निर्माणधीन पुल ढहने के मामले में इंजीनियरों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। प्रदेश सरकार ने 14 इंजीनियरों और कर्मचारियों को चार्जशीट करने के बाद जांच के लिए कमेटी गठित की है। चार्जशीट में लगाए गए आरोप अगर सही पाए जाते हैं तो इन इंजीनियरों की वित्तीय लाभ के अलावा पदोन्नति भी रुक सकती है। चार्जशीट हुए इन इंजीनियरों में कई जूनियर इंजीनियर एसडीओ बन गए हैं, जबकि अधिशाषी अभियंता पदोन्नत होकर अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हो गए हैं। सरकार का मानना है कि निर्माण के दौरान अधिकारियों का मौके पर होना अनिवार्य किया गया था, ऐसी स्थिति में निर्माणाधीन पुल टूटना चिंता का विषय है। इसमें कहीं न कहीं इंजीनियरों की लापरवाही सामने आ रही है। बनेर खड्ड और जाहू में निर्माणाधीन पुल ढहने के मामले में सरकार ने लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने निर्माणाधीन पुल ढहने के मामले में जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशाषी अभियंता समेत 14 इंजीनियरों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया है।  अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डेढ़ साल पहले इन पुलों का निर्माण कार्य चल रहा था। काम के दौरान दोनों पुल ढह गए। मामले की जांच के बाद लोक निर्माण विभाग ने चार्जशीट तैयार की गई। इसके बाद दोनों मामले सरकार को भेजे गए। सूत्र बताते हैं कि जाहू पुल 75 मीटर लंबा था, जो तीन जगह से टूटा है। इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि दोनों निर्माणाधीन पुलों के ढहने के मामले में जांच चल रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.