नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिंदगी भर एक-दूसरे का सुख-दुख बांटने वाले दो हमसफर जब बिछड़े, तो मानो कुछ ही मिनटों में एक घर की पूरी दुनिया उजड़ गई। जिस पति के साथ सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें तो नहीं, लेकिन जीवन के दशकों का सफर जरूर तय किया था, उसी के दुनिया से चले जाने की खबर पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति को अपने हाथों से पानी पिलाने वाली पत्नी को शायद यह एहसास भी नहीं था कि यह उनके साथ बिताए जीवन के आखिरी पलों में से एक होगा। पति की मौत के करीब 15 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में सामने आई इस घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। मांगा राम (78), जिन्हें छोटू के नाम से भी जाना जाता था, और उनकी पत्नी हरदेवी (70) की इस तरह हुई मौत से पूरा गांव सदमे में है। रविवार शाम तक परिवार की दिनचर्या सामान्य थी, लेकिन कुछ ही देर में घर पर ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। सोमवार को गिरि नदी के तट पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दंपती को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग पहुंचे।
Breakng
- शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
- विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
- संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
- 28 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मारपीट मामले में तलवार व पत्थर चलाने के बाद 08 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Friday, November 27
