नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पावंटा साहिब उपमंडल के शिवपुर क्षेत्र में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से मंगलवार को एक अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लगभग 65 वर्षीय सोमगिरी के रूप में हुई है। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद अब यह मामला संदिग्ध हो गया है, और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि मंदिर परिसर में साधु का शव पड़ा हुआ हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव की स्थिति…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मिल्ला गांव के अन्तर्गत (डाडो) क्षेत्र में पिछले बीस दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है जिसके कारण ग्रामीणों को विधुत आपूर्ति के अभाव में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जबकि ग्रामीणों की और से अनेकों बार स्थानीय विभाग के उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है जिस पर सम्बन्धित विभाग ने मिल्ला ट्रांसफार्मर से एक फेस को डाडो क्षेत्र के लिए अस्थाई सप्लाई से जोड़ने का प्रयास किया है जो कि नाकाफी है तो वहीं विद्युत सप्लाई…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई, में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती रमा शर्मा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 30 सदस्यीय टीम, कमांडिंग ऑफिसर श्री बलजिंदर सिंह के नेतृत्व मैं इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-सिरमौर जिला भाजपा ने बुधवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विशेष रूप से शिरकत की और रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में इंदु गोस्वामी ने रानी अहिल्याबाई होलकर को एक कुशल प्रशासिका, धर्मनिष्ठ, दयालु और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के कार्य और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अहिल्याबाई ने पुरुष-प्रधान समाज में राजसिंहासन को सफलतापूर्वक संभाला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- त्रिलोकपुर स्थित यात्रि निवास में तीन दिवसीय कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ। यह कार्यशाला 26 मई से 28 मई तक हि.प्र. संस्कृत अकादमी के सौजन्य से आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ डॉ. ओम प्रकाश राही के करकमलों द्वारा हुआ। कार्यशाला के पहले दिन संयोजक लायक राम शास्त्री ने समय की सबसे सूक्ष्म इकाई ‘त्रुटि’ से लेकर ‘कल्प’ पर्यन्त कालगणना की विस्तृत जानकारी दी। दूसरे दिन डॉ. राधेश्याम जी ने समय शुद्धि विषय पर गहन प्रशिक्षण दिया। तीसरे दिन प्रातःकालीन सत्र में वेदाचार्य डॉ. सन्नी कुमार ने वेदों की ऋचाओं और सस्वर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने आज एक महत्वपूर्ण फैसले में एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ) अधिनियम के तहत एक दोषी व्यक्ति को 15 वर्ष का कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी चम्पा सुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने से संबंधित था, जिसमें कमरऊ तहसील के टिम्बी गांव के निवासी अनिल कुमार पुत्र काली राम को अदालत ने दोषी पाया है। अनिल कुमार को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 (सी) के तहत यह सजा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल में खनन विभाग ने यमुना नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। उत्तराखंड नंबर का यह ट्रैक्टर निर्माणाधीन भंगाणी पुल के समीप खनन कार्य में संलिप्त पाया गया। मौके पर परमिशन न होने के कारण इसे जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया। सहायक खनिज निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम के साथ यमुना नदी किनारे भंगाणी गांव में औचक निरीक्षण किया गया। वहां ट्रैक्टर (UK 07 FH 7241) को अवैध रूप से कच्चा खनिज भरते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए 10.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो रेजिडेंस ब्लॉकों का शिलान्यास विधायक अजय सोलंकी ने किया। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 रेजिडेंस क्वार्टर होंगे, और प्रत्येक ब्लॉक की निर्माण लागत 5.30 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह रेजिडेंस क्वार्टर महिला पुलिस थाना नाहन और सदर पुलिस थाना नाहन के कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा,…