Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स की पांवटा साहिब के यमुना टूरिज्म होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वर्ष की सबसे बड़ी मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा, जिसमें आवेदन के लिए आधारकार्ड व पासपोस्ट साइज की फ़ोटो लाना अनिवार्य रहेगा। इस मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन बलदेव तोमर उपाध्यक्ष, राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम करेंगे। मीडिया से बातचीत में हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के अध्यक्ष रिपुदमन कौशिक, सचिव भीष्म चौहान, अतर नेगी, सुभाष चौधरी व रामभज शर्मा ने बताया कि समापन समारोह व पुरस्कार वितरण के अवसर पर हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के वतन शर्मा की भारतीय सेना में 22 मराठा इन्फेंट्री में बतौर सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हुई है, जो जिला सिरमौर ही नही अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए खुशी व गर्व की बात है। वतन शर्मा ने जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के बद्रीपुर के वार्ड नंबर तीन में पिता नीरज शर्मा व माता विजय शर्मा के घर जन्मे वतन शर्मा ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद पूना में ट्रेनिंग ली। उसके बाद देहरादून में एक वर्ष की ट्रेनिंग ली।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार को जनजातीय घोषित करने की मांग को लेकर आज गिरिपार के लोगों की एक बैठक टटियाना में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा गिरिपार की जौनसार बाबर की तर्ज पर जनजाति क्षेत्र घोषित नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव का गिरीपार की तीन लाख की आबादी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। टटियाणा में आयोजित बैठक में गिरीपार क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने एकमत से आवाज बुलंद की कि जब तक गिरिपार को जनजाति क्षेत्र का दर्जा नहीं मिलता वह चुप नहीं बैठेंगे। गिरीपार के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत हलाह में दो गुट्टों के बीच हुई खूनी झड़प में दो लोगो को गंभीर चोटे आई है, दोनो घायल व्यक्तियों को रोनहाट अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर प्राथमिक इलाज चल रहा है, पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है। पीड़ित अनिल पुत्र हीरा सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र केदार सिंह गांव हलाह निवासियों ने पुलिस को शिकायत की है, कि जब वह लोग गांव से भीव के लिए जा रहे थे तो स्कूल के नजदीक भीव में पार्ट-2 निर्माणाधिन गली का कार्य पंचायत द्वारा…

Read More

https://youtu.be/TpC8XFtTds4 नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 2022 तक सभी जरूरतमंद लोगों को अपना पक्का मकान बनाने के लिए ’मुख्यमंत्री आवास योजना’ शुरू की गई है जिसके तहत लोगों को घरों के निर्माण के लिए सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों सहित गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भी पक्के मकान बनाने के लिए सरकार सहायता कर रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, कमजोर व निम्न आय वर्ग के आवासहीन लोगों को रहने के लिए अपना…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा ग्राम पंचायत निहालगढ़ पांवटा साहिब मे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभय कांत अग्रवाल तथा अन्य सदस्य नसीम दीदान, सपना सोलंकी, रजनी शर्मा तथा अमित शर्मा भी शामिल रहे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना मे एक अप्रैल 2020 से लेकर अब तक कोविड 19 या किसी भी अन्य वजह से अनाथ या अर्ध अनाथ हुए बच्चों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक तथा अन्य जानकारी प्राप्त कर उनकी जानकारी निदेशालय, महिला एवं बाल विकास विभाग…

Read More

 नाहन 11 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर मंथन किया गया। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कई ऐसी मांगे हैं जो पिछले लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है। मीडिया से बात करते हुए कल्याण मंच के महासचिव हरशरण सिंह ने बताया कि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मियों को साल 2015 के बाद महंगाई भत्ता नहीं मिल पा रहा है साथ ही मेडिकल बिलों के भुगतान में भी देरी हो रही है जिस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है उन्होंने…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एनएसएस द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया और शिविर का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य मुंशीराम वर्मा ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीप राम शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 62 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 39 छात्राएं जबकि 23 शामिल है। दीप राम शर्मा ने कहा कि शिविर के दौरान एनएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल परिसर , छात्रावास और गोद लिए गए शिलाई गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इस कैंप में छात्रों को एनएसएस की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा छात्रों को दैनिक…

Read More