Author: Himachal Varta

नाहन 10 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-श्रमिकों का पंजीकरण लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा  जिला सिरमौर के नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण बढ़ाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा ने की। उन्होंने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत लोगों को जोड़ने के लिए 13 मार्च तक नगर परिषद, नगर पंचायत और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान जिला में 1780 लोगों को श्रम योगी मानधन योजना से…

Read More

नाहन {संजय सिंह }10 मार्च  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- मन्दिर न्यास द्वारा चयनित स्थल पर ही होगा भण्डारे का आयोजन, पूर्व में लेना होगी अनुमति  प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 2 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल 2022 तक चलेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत एक बैठक का आयोजन आज यात्री निवास त्रिलोकपुर में उपायुक्त सिरमौर राम कमार गौतम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने…

Read More

पाँवटा साहिब  10 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- होली मेले के आयोजन के संदर्भ में आज पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने की। बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा, पार्षदों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों व व्यवस्थाओं बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि मेले के आयोजन को सफल बनाया जा सके। उपमंडल दंडाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब में इस वर्ष होली मेला 18 से 26 मार्च तक नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब…

Read More

पांवटा साहिब  09 मार्च ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-17 से 19 मार्च तक गुरुद्वारा साहिब के धार्मिक मेले का भी होगा आयोजन होली मेले के आयोजन के संदर्भ में आज पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने की। बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा, पार्षदों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों व व्यवस्थाओं बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि मेले के आयोजन को सफल बनाया जा सके। उपमंडल दंडाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब में…

Read More

नाहन 09 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }   पेंशन सप्ताह के अर्न्तगत  प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बारे लोगो को किया जा रहा है जागरुक सिरमौर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर  पर 7 मार्च से 13 मार्च 2022 तक पेंशन सप्ताह सप्ताह मनाया जा रहा हैं यह जानकारी उपाय सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जिलावासी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगार को हर महीने 3000 रुपये यानी प्रति वर्ष 36000 रुपए पेंशन प्रदान किया जातीे है। इस योजना के अर्न्तगत आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच…

Read More

नाहन { संजय सिंह }09 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़  } :-बचत भवन में किया जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति कार्यशाला का आयोजन जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित बचत भवन के सभागार में आज जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष अभयकांत अग्रवाल ने की। अभयकांत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि असहाय एवं आश्रयहीन बच्चों के संरक्षण के प्रति पूरे समाज को सजग रहने की नितांत आवश्यकता है तभी हम उनका असामाजिक तत्वों से बचाव व संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता शिविर पुलिस, बाल…

Read More

राजगढ 08 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय बैशाखी मेला आगामी 14 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2022 तक राजगढ़ के नेहरू मैदान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष श्री शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंदर पाॅल ने आज यहां अम्बेदकर भवन में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 अप्रैल को शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा से होगा। इसके उपरांत शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा राजगढ़ शहर में पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों…

Read More

राजगढ़  08 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण राजगढ़ शिक्षा ब्लाॅक के  प्राथमिक पाठशाला कुड़िया-कडंग  के बच्चे खुले मैदान में कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं । बता दें कि वर्ष 2017 के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल के दो कमरों के लिए सवा चार लाख की राशि स्वीकृत की गई थी । इस राशि से स्कूल की दूसरी मंजिल पर दो आधे अधूरे कमरों का निर्माण ब्लाॅक व  स्थानीय पंचायत द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 2018 के दौरान तेज हवाओं अर्थात तूफान के कारण इसकी छत उड़…

Read More