Author: Himachal Varta

नाहन 7 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़)  जिला सिरमौर में 12 मार्च 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर के चौधरी ने दी । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 12मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चेक बाउंस…

Read More

नाहन { संजय सिंह } 07 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }   नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित   कलाकारों ने ग्राम पंचायत घण्डूरी, देवा मानल, डिब्बर व नेहरटी भगोट में किए कार्यक्रम प्रस्तुत  जिला  सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पंहुचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस…

Read More

नाहन 06 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़):- ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब तो रिना कश्यप ने राजगढ़ में सुना लाइव संवाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बजट 2022-23 पर लाइव संवाद कार्यक्रम जिला सिरमौर में 06 एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से प्रसारित किया गया जिसे जिला के हजारों लोगों ने देखा। इस दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएँ व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2022-23 के सम्बंध में आयोजित लाइव संवाद कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत इस वित्त वर्ष का बजट ऐतिहासिक है, जिसमें माननीय…

Read More

नाहन 05 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-सिरमौर में 06 एलईडी स्क्रीनों पर प्रातः 11 बजे से प्रसारित होगा लाइव संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का 06 मार्च, 2022 को बजट 2022-23 पर लाइव संवाद कार्यक्रम का प्रसारण जिला सिरमौर में 06 एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कल शिमला से प्रातः 11 बजे लाइव संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लोगों से बजट 2022-23 पर संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के एसएफडीए हॅाल नाहन, पांवटा साहिब के बीडीओ कार्यालय परिसर…

Read More

शिलाई  05 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ): -हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री जी द्वारा पेश किया गया पांचवा बजट को आम लोगो का व संतुलित करार दिया हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बजट में किसानों, बागवानों व सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा हैं। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये, सहायिका को…

Read More

नाहन  05 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ } – सिरमौर जिला में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2019 से 2021 तक 44 मामलों के तहत 51 पीड़ितों को 62 लाख रुपये की राहत राशि जारी की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां जिला स्तरीय सतर्कता एंव प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में 2019 से अब तक कुल 53 मामलों में से 37 न्यायालय में लंबित, 09 मामले खारिज, 02 मामलों से एससी/एसटी की धाराएं हटाई गई, 04 मामलों की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही…

Read More

श्री रेणुका जी राजीव कुमार भटनौर 04 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने डीएसपी संगड़ाह के नेतृत्व मे रेणुकाजी थाना क्षेत्र के पनार गांव के समीप गत रात्री एक शख्स को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ददाहु के नजदीक पनार मार्ग पर राह चलते व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास 1 किलो 453 ग्राम सुल्फा अथवा चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार नेपाली मूल का आरोपी हाल फिलहाल राजगढ़ मे रह रहा है। एसआईयू के एसओ एंव डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया…

Read More

नाहन  04 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-मौके पर स्वीकृत होंगे लोन, लम्बे समय से बैंकों में लंबित पड़े मामलों का किया जाएगा निपटारा  मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत ऋण स्वीकृति में तेजी लाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग जिला सिरमौर द्वारा 8 मार्च 2022 को सुबह 10 बजे चैम्बर बिल्डिंग गोंदपुर में स्पेशल लोन मेला आयोजित करवाया जा रहा है। जिलाधीश सिरमौर राम कुमार गौतम के निर्देशानुसार लंबित प्रकरणों को फ़ास्टट्रैक मोड पर स्वीकृत करवाने के लिए इस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पांवटा साहिब जोन के उन आवेदकों के मामलों का निपटारा किया जाएगा जो लम्बे समय…

Read More