नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ताा न्यूज़) :- पांवटा बस अड्डे में अनाउंसमेंट और विज्ञापन प्रचार के लिए लगाए गए बड़े बड़े स्पीकर पर तेज और तीखी आवाज ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बात चाहे बच्चों की पढ़ाई की हो या बुजुर्गों के आराम की। यहां तक की पूजा पाठ करना तक करना मुश्किल हो गया है। इसलिए हमें इस समस्या से निजात दिलाई जाएं। यह गुहार पांवटा साहिब नगर के वार्ड नंबर-8 के निवासियों ने एसडीएम पांवटा साहिब से लगाई है। यहां के बाशिंदे बस अड्डे पर लगे अनाउंसमेंट स्पीकर्स की तीखी और भारी आवाज से…
Author: Himachal Varta
नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- अनुबंध को लेकर टूल डाउन स्ट्राइक पर उतरे पथ परिवाहन कर्मचारी संघ पीस मिल कर्मचारियों के समर्थन में अब एचआरटीसी के अन्य कर्मचारी भी आ गए है। अनुबंध की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी पीस मिल वर्क टूल डाउन स्ट्राइक पर है पीस मील वर्करों की मांग है कि उन्हें पॉलिसी के मुताबिक 5 और 6 वर्ष बाद अनुबंध पर लाया जाए। इनका कहना है कि 2017 के बाद हिमाचल प्रदेश में पीस मील वर्करों को पॉलिसी के मुताबिक अनुबंध पर नहीं लाया जा रहा है जबकि…
नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपचुनाव में हुई हार को लेकर फीडबैक जुटाने में लगा है। तो वही लगातार फीडबैक के बाद सत्ता व संगठन में फेरबदल के शो से उल्कापिंड बने प्रदेश की राजनीति के आसमान पर विचरण कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है यह संगठन भी जानता है और सरकार भी बावजूद इसके अनुशासन का काजल उनकी आंखों में डाला जा रहा है जिनका रणनीति में रोल ही नहीं था। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि यदि जिम्मेदारी का ठीकरा से सर फोड़ना है तो निर्णय लेने से…
नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा स्वच्छ गांव हरित गांव विषय पर राजकीय आदर्श महाविद्यालय, सराहां में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पच्छाद स्थित सराहां डॉ शशांक गुप्ता ने शीरकत की। डॉ गुप्ता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ गांव के लिए घरेलू गीले एवं सूखे कूड़े को कूड़ेदान में अलग-अलग इकट्ठा करें या उसे पंचायत के अधीन सौंपें या किसी एकांत स्थान पर गड्ढा कर दफनाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा कूड़े को कूड़ेदान में…
नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता न्यूज़) – नाहन शहर के कच्चा टैंक पुलिस चौकी से चौहान का बाग सड़क मरम्मत कार्य के चलते यातायात के लिए आगामी 12 दिसंबर तक बंद रहेगी। यह आदेश जिलाधीश सिरमौर राम कुमार गौतम ने जारी किए। आदेशानुसार मरम्मत कार्य के प्रथम चरण में पुलिस चौकी कच्चा टैंक से कैंट चौक होटल बिगवे तक मरम्मत की जाएगी तथा इस दौरान आर्मी कैंट, राम कुंडी व जाबल का बाग जाने के लिए दिल्ली गेट वाया गुन्नू घाट कैंट चौक सड़क का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी प्रकार, द्वितीय चरण में कैंट चौक से चौहान का बाग तक…
हिमाचल प्रदेश के सीमांत जिलों में जड़ें जमा चुके खनन माफिया पर हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है हिमाचल वार्ता – शिमला 07-12-2021 हिमाचल प्रदेश के सीमांत जिलों में जड़ें जमा चुके खनन माफिया पर हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऊना जिले से खान एवं खनिज अधिनियम के तहत तीन मामलों की गहन जांच की गई है और आरोपियों की आपराधिक गठजोड़ को खंडित किया गया है। पीएचक्यू के प्रवक्ता ने बताया कि इन मामलों में 20 से अधिक आरोपियों की तीन करोड़ की संपत्तियों की जानकारी कानूनी कार्रवाई के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एम.एस. शर्मा ने सशस्त्र सेना का झंडा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी ओर से अंशदान भी दिया। भारत में हर वर्ष 7 दिसम्बर, को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गद्दी कल्याण बोर्ड की 18 वीं बैठक और गुज्जर कल्याण बोर्ड की 21वीं बैठक का आयोजन आगामी 12 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गद्दी कल्याण बोर्ड की बैठक 12 दिसंबर को प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक तथा गुज्जर कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।