Author: Himachal Varta

गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन ने मनाया 59वां स्थापना दिवस नाहन (हिमाचलवार्ता)– गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र विक्रम कैंसल नाहन में आज गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा का 59वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त रामकुमार गौतम उपस्थित हुए। उपायुक्त ने गृह रक्षा वाहिनी की परेड का निरीक्षण किया उसके पश्चात वाहिनी ने मुख्यातिथि को परेड द्वारा सलामी दी। इस उपलक्ष पर उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में चतुर्थ गृह रक्षा वाहिनी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गृह रक्षा का प्रशासनिक व सामाजिक कार्यो में बहुत अहम भूमिका रहती…

Read More

जिला के दिव्यांगजनों का डाटाबेस करें तैयार नाहन (हिमाचलवार्ता)- सिरमौर जिला में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2019 से 2021 तक 47 मामलों के तहत 44 पीड़ितों को 56 लाख रुपये की राहत राशि जारी की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां जिला स्तरीय सतर्कता एंव प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 47 मामलों में से 22 न्यायालय में लंबित, 09 मामले खारिज, 02 मामलों से एससी/एसटी की धाराएं हटाई गई, 13 मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश भर में 8 दिसम्बर, 2021 से चलाये जा रहे विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के तहत जिला सिरमौर में भी इसी दिन से यह अभियान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आरम्भ किया जाएगा। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर सिम्पल सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग से अनुमोदित दल जिसमें नितिका कला मंच नाहन विधानसभा क्षेत्र, धाल्टा कला मंच श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र, चूड़ेश्वर कला मंच पच्छाद विधानसभा क्षेत्र, सरस्वती कला मंच पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 8 दिसम्बर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे जबकि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लोक संस्कृति कला मंच…

Read More

मुल्थान में संयुक्त कार्यालय भवन की आधारशिला रखी शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के झटिंगरी में लगभग 32 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किये। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-दो के अन्तर्गत 25.19 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत घटासनी-बरोट सड़क, ऊहल नदी पर 1.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लांजनू पुल और 4.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बरोट-मायोत सड़क का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के छोटा भंगाल क्षेत्र के मुल्थान में 9.79 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में अम्बेडकर चौक पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर के विचार और आदर्श देशवासियों को प्रेरणा और शक्ति प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर ने हमेशा ही गरीब व जरूरतमंदों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, पूर्व महापौर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन जो कि निरंतर शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त समस्याओं को उजागर कर उन खामियों को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है व राष्ट्रहित व समाजहित में सबसे आगे रहता है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा छात्र मांगो को उपायुक्त महोदय जी के कार्यालय के बाहर निम्न मांगों लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। मांगे इस प्रकार हैंः- 1) महाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए। 2) यूजी के रिअपीयर के परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित किया जाए।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा देशभर में प्रथम आने की उपलब्धि पर आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। कांटी मशवा पंचायत के मशवा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय कंवर की अध्यक्षता म भगवान परशुराम मंदिर परिसर में मानल-कांटी मशवा सड़क की खस्ताहाल को लेकर बैठक की कई। बैठक में निर्णय लिया गया की अगर एक सप्ताह में लोक निर्माण विभाग ने सड़क को ठीक नहीं किया तो सतौन में स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया जायेगा। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय कंवर देवेन्द्र कंवर,अमित कंवर, जगदीश शर्मा, मनोज कंवर,सतीश कंवर,यशपाल कंवर,सुमित कंवर,करण कंवर, रोशन कंवर, अरूण कंवर, रामेश्वर कंवर, विक्रांत कंवर, महेंद्र कंवर, सुनील कंवर, विनोद कंवर, जयसिंह, कुलदीप कंवर, अनिल कंवर, रमन…

Read More