नाहन {संजय सिंह } 20 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जिला सिरमौर जहर मुक्त उत्पादन करने में भी सिरमौर बनता जा रहा है। जिला के गांव डाकरावाला तहसील नाहन के प्रगतिशील किसान नरोत्तम सिंह अपने खेतों में बिना उर्वरक या रसायनिक दवाईयों के उपयोग के तथा प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन कर अपने आस-पास के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गये हैं। नरोत्तम सिंह का कहना है कि उनके पास खेती योग्य 13 बीघा जमीन है जिसमें वह पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती करते हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में शिमला के कुफरी से प्राकृतिक…
Author: Himachal Varta
नाहन 20 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन स्ट्राइक जारी है दरअसल बीते कल एसोसिएशन की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मांगों को लेकर वार्ता होनी थी मगर मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के चलते यह वार्ता नहीं हो पाई। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 10 फरवरी से लगातार डॉक्टर 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे जिससे ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हो रही है मीडिया से बात करते हुए मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के सदस्य डॉ विनय गुप्ता ने बताया कि सीएम के साथ 18 फरवरी को वार्ता नहीं…
नाहन-20-फरवरी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला और नाहन क्षेत्र खेल गतिविधियों के लिए विख्यात है। यहां के हमारे होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्टीय स्तर पर सिरमौर और प्रदेश नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि फुटबाल, हॉकी, बास्किटबाल, बॉलीबाल, बैडमिंटन आदि खेल नाहन क्षेत्र के प्रमुख और युवाओं के पंसीदीदा खेलों में शामिल है जिसमें हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सिरमौर का गौरव बढ़ाया है। डा राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने लिए भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है। हमारे…
नाहन 19 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- वर्तमान हिमाचल सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। यह वाक्य अध्यक्ष हिमाचल वूल फेडरेशन त्रिलोक कपूर ने आज नाहन में आयोजित एक दिवसीय भेड़ पालक जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में सरकार भेेड पालकों के द्वार कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहे। उन्होंने कहा कि भेड़ पालक अपनी आजीविका के लिए प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से चरागाह के लिए मैदानी क्षेत्रों में आते हैं और वर्ष भर कठिन जीवन व्यतीत करते हैं। इस तरह के आयोजन सभी भेड़ पालकों की समस्याओं को सुनने के लिए…
राजगढ़ 19 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : -सब डिपू के नाम पर सरकार ने राजगढ़ के लोगों के साथ किया धोखा – राजेन्द्र ठाकुर प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी का सब डोपो के नाम पर राजगढ़ क्षेत्र की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है । करीब तीन वर्ष पहले सरकार ने राजगढ़ बस अडडा पर सब डिपो का बोर्ड तो टांग दिया परंतु सब डिपो के मानकों के आधार न ही बसों के बेड़े में बढ़ोतरी हुई और न ही यात्रियों को कोई सुविधाएं मिली । यह बात जिला कांग्रेेस के महासचिव राजेन्द्र ठाकुर ने शनिवार को जारी बयान…
नाहन 19 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-रोनहाट-रोहाना-मीनस पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में करें इस्तेमाल जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर पहाड़ की कटाई से संबंधित कार्य के सुचारू क्रियान्वन और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर वाहनांे की आवाजाही को 21 से 28 फरवरी 2022 तक बन्द रखने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सीएच-84$600 से सीएच-86$350 पर वाहनांे की आवाजाही को 8 दिनों तक बन्द रखा जाएगा ताकि पहाड़ की कटाई का कार्य पूरा किया जा सके। इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्ग रोनहाट-रोहाना-मीनस पुल…
नाहन 19 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}: -हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी, 2022 को आवश्यक रख-रखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत नाहन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने दी। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी, 2022 को नाहन के कुछ क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक सोमवार को 11 केवी शंभूवाला फीडर में मरम्मत का कार्य किया जाना है जिसके कारण गांव शंभूवाला, बनकला, नेहरला, बोहलियो, सतीवाला, गाडाभुडी, रूखडी, मालोवाला, बडाबन, मातर-भेड़ों सहित आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने…
नाहन 19 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}: – जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर मनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022-23 सत्र के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर व राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना लिए प्रवेश होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स जूडो और बॉक्सिंग के लिए ट्रायल 24 और 25 फरवरी को तथा कबड्डी हॉकी हैंडबॉल के लिए ट्रायल 25 फरवरी को तथा वॉलीबॉल और कुश्ती के लिए 26 फरवरी को खिलाड़ियों का ट्रायल कहलूर खेल परिसर लूहणु बिलासपुर में किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रातः…