Author: Himachal Varta

चंबा  17 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-  चंबा जिले में गैहरा-जौआ मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत और दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। देर रात सिंधनाला के पास यह हादसा हुआ। चंबा जिले में गैहरा-जौआ मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत और दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। देर रात सिंधनाला के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से…

Read More

नाहन  16 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- डा. बिन्दल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती पर कई कार्यक्रमों में लिया भाग नाहन में 35 स्वयं सहायता समूहों की महिलाआंे को बांटी 70 शिलाई मशीनें विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज संत शिरोमणि गुरू रविवदास जी की जयंति पर नाहन में 2 स्थानों के अलावा, कंडईवाला, और डाकरा आदि क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि संत रविवदास जी द्वारा दिखाए गए आपसी भाईचारा, सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन और ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति के  मार्ग…

Read More

नाहन 16 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का दावा किया है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के मद्देनजर एक अधिवेशन आयोजित हुआ । अधिवेशन के बाद कांग्रेस की प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी व पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए प्रभारी दीपा दास मुंशी ने कहा कि देश में भाजपा लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। मगर भाजपा अपने मंसूबे पर कामयाब…

Read More

नाहन {संजय सिंह } 16 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान बैठक में केंद्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गई। मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। सिरमौर जिला में खासकर जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना बेहतरीन कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि…

Read More

शिमला15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरू रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि गुरु रविदास एक महान आध्यात्मिक संत थे, जिन्होंने लोगों को सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आध्यात्मिक विचार व शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु रविदास ऐसे महान संत थे जिन्होंने भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया और लोगों को शांति, सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे तथा सामाजिक समानता जैसे गुणों को अपनाने का आग्रह किया।

Read More

नाहन 15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आज नाहन खण्ड की ग्राम पंचायत रामाधौन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 30 लोगों ने भाग लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर माधवी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों को लोक अदालत, मध्यस्थता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पीड़ित मुआवज़ा योजनाओं, निशुलक क़ानूनी सहायता और सलाह तथा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सहित कोविड-19 बारे जानकारी दी गई।

Read More

 शिलाई  15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – जेल भोज क्षेत्र के टिम्बी में अब दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बैठेंगे। जिससे आठ पंचायतों के लोगो को एव राजस्व विभाग से सम्बंधित कार्यो के लिए शिलाई नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह से लाधि क्षेत्र के नैनी धार में भी सप्ताह में दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बैठेंगे। आज खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्याय बलदेव तोमर ने टिम्बी व नैनी धार में सप्ताह में दो दिन नायब तहसीलदार बिठाने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी…

Read More

नाहन 15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अबतक 94 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 67 सड़क कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है जबकि 27 सड़क कार्य प्रगति पर है। जिसमें नाहन मण्डल के अंतर्गत 7 सड़क कार्य, पांवटा साहिब में 4, शिलाई में 3, राजगढ मंे 8, संगडाह में 4 व सराहां मण्डल के अंतर्गत 1 सड़क कार्य प्रगति पर है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे कार्यो को जून, 2022 तक पूर्ण करना सुनिश्चित…

Read More