पांवटा साहिब 02 (हिमाचलवार्ता)- बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने जिला सिरमौर के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज पांवटा साहिब विधानसभा के आंज भोज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलाथा बढाणा के ग्राम बढाणा में लोगों की मांगों व जन समस्याओं को सुना और इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आंज भोज क्षेत्र में दौरा करवाया जाएगा तथा उन्हीं के कर कमलों से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का स्थाई समाधान होगा। इस दौरान क्षेत्र…
Author: Himachal Varta
नाहन 02 दिसम्बर -(हिमाचल वार्ता) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 56 नाहन द्वारा आज यहां आईटीआई में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के तहत शिविर लगाया गया जिसमें विशेष रूप से उन युवाओं, जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है या 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष होने जा रही है, को मतदाता पंजीकरण करवाने के लिए प्ररित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को फार्म न0-6,7,8 और 8ए के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें बताया गया कि वह वोटर हेल्पलाइन एप और नैशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर भी अपना पंजीकरण तथा वोटर कार्ड में कोई भी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लिए एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना के लिए सैद्धान्तिक रूप से स्वीकृति प्राप्त करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि इसमें से 90 प्रतिशत ऋण राशि होगी, जो भारत सरकार द्वारा समर्थित होगी जबकि 10 प्रतिशत राज्य का हिस्सा होगा, क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक विशेष श्रेणी का राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में नये पर्यटन स्थलों को विकसित करने के अतिरिक्त मौजूदा पर्यटन स्थलों का रख-रखाव, सुधारीकरण और सांस्कृतिक धरोहर का सरंक्षण…
विश्वविद्यालय अधिक से अधिक कृषकों को खाद्य प्रसंस्करण में प्रशिक्षित कर नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करेंः जय राम ठाकुर शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डाॅ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बागवानी क्षेत्र मेें आशातीत प्रगति की है और यह क्षेत्र कृषि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण घटक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में बागवानी क्षेत्र का योगदान लगभग 33 प्रतिशत है और केवल सेब का ही वार्षिक कारोबार पांच…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में कृत्रिम अंग प्रदान करने की सुविधा आरम्भ करने के लिए कदम उठाएगी, इसके लिए चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को प्रर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि राज्य में जरूरतमंद इस सुविधा से वंचित न रहें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राज्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति-जयपुर-फुट के सहयोग से कृत्रिम अंगों के प्रत्यारोपण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारम्भ करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति पीडि़त मानवता की मदद कर बहुत…
नाहन 30 नवम्बर (हिमाचल वार्ता) :- उपमंडल पांवटा साहिब में गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में इंट्रा मुरल कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हुआ , जिसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी अनिल सैनी व महाविधालय की प्रचार्य वीणा राठौर उपस्थित रही। इस दौरान फाइनल मुकाबले में छात्र वर्ग से सिरमौर कबड्डी ने 39 अंकों से जीत हासिल की, जबकि पांवटा वारियर्स ने 16 स्कोर बनाये, वहीं महिला वर्ग के बीच भी कांटे की टक्कर नजर आई , जिसमें ड्रीम 7 ने 54 व सेवन स्टार ए ने 34 अंकों से जीत हासिल की,यानी फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में सिरमौर कबड्डी टीम…
नाहन 30 नवम्बर (हिमाचलवार्ता) :- राज्य में कोरोना काल के दौरान शिक्षा मंत्री के आह्वान पर शुरू की गई फोन हमारा गरीब बच्चों का सहारा योजना के तहत नाहन में आज जरूरतमंद बच्चों को 108 स्मार्टफोन वितरित किए गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने 31 स्कूलों के 108 बच्चों के लिए मोबाइल फोन संबंधित स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को सौंपे। मीडिया से बात करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि कोरोना काल के बीच देखा गया कि कुछ बच्चे स्मार्टफोन के अभाव में ऑनलाइन शिक्षा का…
नाहन 30 नवम्बर (हिमाचलवर्ता) :- सिरमौर जिला में कोरोना की दूसरी डोज का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति को लेकर नाहन में आज जिला उपायुक्त रामकुमार गौतम मीडिया से रूबरू हुए। जिला उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में कोविड-19 के लिए 387526 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके मुकाबले 387759 लोगों का टीकाकरण कर 101 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नए लक्ष्य के मुताबिक जिला में 4 लाख 5 हजार 902 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जानी है 3 दिसंबर तक सभी को लक्ष्य के मुताबिक वैक्सीन…