Author: Himachal Varta

शिमला 13 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में 15 फरवरी से बारिश- बर्फबारी के आसार शिमला / प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा । 15 फरवरी से प्रदेश में बारिश – बर्फबारी के आसार हैं । शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 136 सड़कें और 42 पेयजल योजनाएं ठप रहीं । शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी अस्त – व्यस्त है । लाहौल – स्पीति में 92 , शिमला 17 , कुल्लू 11 , मंडी 11 , चंबा 4 और सोलन में…

Read More

चंडीगढ़  12 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-हरियाणा में कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के खिलाफ दर्ज 82 मुकदमे वापस ले लिए गए हैं। रेलवे व जीटी रोड जाम से जुड़े 82 अन्य मामले खारिज करने की अनुमति केंद्र से मिली है। बाकी 104 मुकदमों को भी वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में एक साल तक चले आंदोलन के दौरान हजारों किसानों पर 272 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से 82 मुकदमे…

Read More

अमृतसर  12 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपनी अमृतसर पूर्वी सीट पर ही ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। सीएम फेस के एलान के बाद से वह कम सक्रिय हैं। सीएम फेस पर उन्होंने कहा कि हाईकमान का फैसला सभी को मान्य है। पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस के एलान के बाद पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू  फील्ड में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम फेस के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि राहुल गांधी जी ने जो फैसला दिया है और हम…

Read More

शिमला 12 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। राशन उपभोक्ताओं को मार्च महीने से डिपुओं में और सस्ता रिफाइंड मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के बीपीएल राशन उपभोक्ताओं को मार्च से रिफाइंड तेल 11 रुपये और एपीएल को 13 रुपये सस्ता मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। फाइनांशियल बिड में अडानी कंपनी का रेट सबसे कम 131.91 रुपये आया है। इस पर प्रदेश सरकार सब्सिडी देगी। एपीएल उपभोक्ताओं को रिफाइंड 122 रुपये, जबकि गरीब परिवारों को 104 रुपये तक मिलेगा। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपो में रिफाइंड 135 रुपये…

Read More

केलांग  12 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- अटल टनल के रखरखाव में रोजाना लाखों रुपये का खर्चा आ रहा है। टनल का रख रखाब लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है। लिहाजा, सरकार का बोझ कम करने के लिए बीआरओ ने साउथ पोर्टल में टोल प्लाजा स्थापित करने की योजना बनाई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) देश में पहली बार किसी हाईवे पर अपना टोल प्लाजा स्थापित करने जा रहा है। दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी यातायात सुरंग अटल टनल रोहतांग से गुजरने से पहले अब पर्यटक वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। स्थानीय लोगों से वसूली पर…

Read More

नाहन  संजय सिंह 12 फरवरी हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- एक बार फिर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी नाहन ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सोलंकी के नेतृत्व में एचपी सिरमौर को नाहन क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई मजारों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों द्वारा किए गए कार्यों से उत्साहित न हो क्योंकि यह लोग किसी धर्म से संबंध नहीं रखते। जिन धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया है उन स्थलों पर सभी धर्मों के रोग आस्था रखते हैं। सोलंकी ने कहा कि यह लोग जिस तरह…

Read More

नाहन 11 फरवरी(हिमाचलवार्ता) न्यूज़ जिला सिरमौर में नो मास्क नो सर्विस की नीति जारी रहेगी। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी, सिरमौर राम कुमार गौतम ने जिला में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के आंकलन के उपरान्त 01 फरवरी, 2022 को जारी आदेशो की निरन्तरता में संशोधन कर जारी किए। आदेशानुसार, समस्त सामाजिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक, राजनैतिक, विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम व दाह संस्कार इत्यादि गतिविधियों का आयोजन इन्डोर व आउटडोर पर 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार करने की अनुमति होगी। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल मानदण्डों का कड़ाई से अनुपालन आवश्यक होगा। इस तरह के सभी आयोजनों की पूर्व सूचना सम्बन्धित उप मण्डल दण्डाधिकारी…

Read More

नाहन 11 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, गीत, वीडियो और पोस्टर डिजाइन में होगी प्रतियोगिता, ई-मेल के माध्यम से 15 मार्च तक एंट्रीज आमंत्रित राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2022 के उपलक्ष्य पर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता  जागरुकता अभियान को गति प्रदान करने के लिए तीन अलग-अलग वर्गों के लिए प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, गीत, वीडियो और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने दी। आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत आयोजित की जाने वाली इन प्रतियोगिताओं का थीम ‘मेरा वोट है मेरा भविष्य…

Read More