शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज जिला ऊना के थाना कलां गौशाला में तुलसी अनुष्ठान व गौ पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर भी उपस्थित थेे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश को संरक्षण प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में बीस हजार से अधिक बेसहारा गौवंश को सहारा प्रदान किया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक गौ अभ्यारण्य तथा बड़ी गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है जिससे सड़कों पर…
Author: Himachal Varta
राजगढ़ 28 नवंबर (हिमाचल वार्ता) :- रखरखाव के अभाव में उठाऊ सिंचाई योजना फागू इन दिनों के बदहाली के आंसू बहा रही है । जिसके चलते इस क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों की सिंचाई करने से महरूम है और फसलें बर्बाद होने की कागार पर है । आलम यह है कि ़ बीते कई दिनों से पंपिग मशीन पर गिरा पेड को हटाने की विभाग द्वारा कोई जहमत नहीं की गई । जिससे प्रतीत होता है कि जल शक्ति विभाग इस योजना के रखरखाव के प्रति कितना गंभीर है । बता दें कि करीब तीस वर्ष पहले इस क्षेत्र के…
18 से अधिक आयु के सभी लोगों की कोरोना रोधी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए जिला में रविवार को विशेष टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। रविवार सुबह भोरंज पहुंचकर मोबाइल टीमों को किया रवाना विशेष टीकाकरण दिवस के तहत मोबाइल टीमों ने सुबह ही आरंभ किया टीकाकरण (हिमाचल वार्ता) हमीरपुर 28-11-2021 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की कोरोना रोधी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए जिला में रविवार को विशेष टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए रविवार को जिले भर में लगभग 200 मोबाइल टीमों ने सुबह से ही घर-घर दस्तक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 6 से 15 दिसम्बर, 2021 तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अभियान के दौरान जिलावासियों को मौसम और सड़क के हालात के अनुसार रक्षात्मक रूप से वाहन चलाने, वाहन लाइटों का सही प्रयोग, हॉर्न का सही प्रयोग, सीट बेल्ट, सड़क लाईटों की सही जानकारी, सड़क पर दूसरे वाहनों से उचित दूरी, दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट का इस्तेमाल सहित अन्य सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां एक सफल और प्रख्यात हिंदी लेखक राजेंद्र राजन द्वारा रचित पुस्तक ‘अनसंग कम्पोजर ऑफ आईएनए कैप्टन राम सिंह ठाकुर जन गण धुन के जनक’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में आईएनए सोल्जर के क्रमबद्ध इतिहास को प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के लिए राम सिंह के उल्लेखनीय और ऐतिहासिक योगदान को प्रकाश में लाने के लिए लेखक के प्रयासों की सराहना की। कैप्टन राम सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी और आईएनए तथा प्रोविंशियल आम्र्ड कांस्टेबुलरी, लखनऊ के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक थे। राजेंद्र राजन हिंदी के एक प्रख्यात लेखक हैं और…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नाहन द्वारा 28 नवंबर रविवार को माता भंगायणी देवी मंदिर परिसर में विशाल मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अस्पताल के बाद सेवारत विभिन्न अनुभवी चिकित्सको द्वारा हरिपुरधार एवं आस पास के गांव के लोगों की मुफ्त जाँच की जाएगी एवं परामर्श दिया जायेगा। श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया की हरिपुरधार के मंदिर परिसर में एक दिवसीय मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में जनरल सर्जन , लै लैप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल फिजिशियन, हृदय रोग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा सिविल अस्पताल में अभी भी कुल 22 में से चिकित्सकों के छह रिक्त पद है, जिनके पदों को भरने के लिए अक्सर ही ऊर्जा मंत्री मीडिया के सामने वायदे करते हैं,जो किये वायदे आज हवा हवाई हो रहे हैं। पांवटा सिविल अस्पताल में चार डॉक्टरों में दो सर्जन,रेडियोलॉजिस्ट व एनेस्थीसिया चिकित्सक के एक -एक पद भरने के आदेश हुए थे,हैरानी की बात तो यह है कि आदेश होने के बावजूद भी किसी चिकित्सक ने पदभार तक नहीं संभाला है। पिछले पांच वर्षों से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन न मंत्री साहब कुछ कर रहे…
पांवटा साहिब 27 नवम्बर (हिमाचल वार्ता) :- निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब से भारत निर्वाचन आयोग की डेमोक्रेसी वैन को हरी झण्डी दिखाकर पांवटा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार हेतु रवाना किया। उप मंडल अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 नवम्बर, 2021 से 9 दिसंबर, 2021 तक मतदाता सूचियों का (विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण- 2022) पंजीकरण तथा फोटो पहचान पत्र में प्रविष्टियों की शुद्धि करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस डेमोक्रेसी वैन के माध्यम से आज पांवटा…