Author: Himachal Varta

{नाहन} संजय सिंह 09 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – पच्छाद में  सड़को की हालत दयनीय हो चुकी है। घिंनिघाड़,  धारटी धार, सैनधार ,  डिलमन , राजगढ़ , पझोता और रासू मांदर सहित हर क्षेत्र में सड़कें  बदहाली के आंसू बहा रही है , लेकिन सरकार और विभाग कुम्भकरणी नींद में सोये हुए है। यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने राजगढ़ के सनौरा में पच्छाद ब्लॉक व युवा कांग्रेस द्वारा पच्छाद की सडको की दुर्दशा को लेकर सयुंक्त रूप से आयोजित सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान अपने सम्बोधन में कही। जीआर मुसाफिर ने कहा कि पुलवाहल सड़क , ठारू…

Read More

मंडी 09 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-परीक्षा नियंत्रक प्रवीण कुमार का कहना है कि मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से फर्जीवाड़े को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। विशेष होलोग्राम लगाया जा सकता है। अगले सत्र होने वाली काउंसलिंग से पहले यूनिवर्सिटी फर्जी मामलों को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करेगी एमबीबीएस काउंसलिंग में पारदर्शिता लाने के लिए अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले सत्र होने वाली काउंसलिंग से पहले यूनिवर्सिटी फर्जी मामलों को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करेगी। इसमें अलॉटमेंट कार्ड पर विशेष प्रकार की कोडिंग होगी। इसमें कोई भी गलत जानकारी…

Read More

{सोलन} 09 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-डॉ. वाईएस परमार प्रौद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने स्वाद और विटामिन से भरपूर गाजर जूस का कंसंट्रेट (शुद्ध व गाड़ा) बनाने में कामयाबी हासिल की है। गाजर का सीजन वर्ष में लगभग तीन माह तक रहता है, लेकिन जूस से अब साल भर गाजर के गुणों का लाभ उठाया जा सकेगा। सेब, अनार और अमरूद जैसे फलों की तर्ज पर अब गाजर का जूूस भी बाजार में उपलब्ध होगा। डॉ. वाईएस परमार प्रौद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने स्वाद और विटामिन से भरपूर गाजर जूस का कंसंट्रेट (शुद्ध व गाड़ा) बनाने में कामयाबी हासिल की…

Read More

नाहन 08 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पुलिस थाना माजरा के तहत आने वाले गांव सैनवाला मुबारकपुर के जंगल में हाल ही में एक गोली कांड सामने आया था। यहां बताया गया था कि शिकार के दौरान अचानक गलती से व्यक्ति को गोली लगी है लेकिन मृतक के परिजन इस बात से असंतुष्ट है और सोची समझी साजिश के तहत गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में आज एक शिकायत परिजनों ने एसपी सिरमौर को सौंपी है। मृतक व्यक्ति के बड़े भाई भगत राम ने मीडिया को जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई की…

Read More

राजगढ़ 08 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : –  नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मुख्य सड़क के किनारे पानी खड़ा होने से इस वार्ड के बाशिंदों को बहुत परेशानी पेश आ रही है । सबसे अहम बात यह है कि यह रोड़ लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है और विभाग द्वारा पानी की निकासी के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है । आलम यह है बारिश होने पर नालियों में पानी ओवरफलो होने लगता है जिसके चलते अनेकों बार गाड़ियां साईड देते हुए  नालियों के दलदल में घुस जाती है । स्थानीय लोगों द्वारा इस…

Read More

नाहन 08 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – सरकारी अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के निःशुल्क हो रहे डायग्नोस्टिक टेस्ट विशेषकर गरीब लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रहे  है । गौर रहे कि पहली अप्रेल, 2021 से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 56 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट निःशुल्क किए जा रहे हैं जिससे हर वर्ग को राहत मिली है । अन्यथा विशेषकर गरीब लोग टेस्ट के लिए पैसे न होने की सूरत में अस्पताल से निराश घर लौट जाते थे । अनेको ंबार  गरीब लोग  बिमारी का उपचार करवाने के लिए अपने बहुमूल्य खेत अथवा गहनों  को पैसे के…

Read More

संगड़ाह 08 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – जेदेश व प्रदेश के विभिन्न विकसित क्षेत्रों में बेशक बरसों पहले पानी से चलने वाले पारंपरिक घराट लुप्त हो चुके हों, मगर जिला सिरमौर में आज भी घराट चल रहे हैं। उपमंडल संगड़ाह के दूरदराज  गांव सींऊ व पालर आदि में सदियों बाद भी घराटों का वजूद कायम है। बिना सरकारी मदद अथवा ऋण के लगाए गए यह घराट कुछ परिवारों के लिए स्वरोजगार का साधन भी बने हुए हैं। नदी-नालों के साथ बसे गांव में हालांकि बिजली की चक्कियां होने के साथ-साथ आसपास के कस्बों से ब्रांडेड कंपनियों के आटे की सप्लाई…

Read More

{श्री रेणुका जी}  {राजीव कुमार भट्नोर}  08 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – बेटियां हीरे की तरह ही अनमोल होती है, यह बात सोलह फीसदी सच भी है। किन्तु दुख इस बात का होता है कि कुछ लोग इस सत्य को जान -बूझ कर अनसुना कर देते हैं या फिर जान कर भी अनजान बने रहते हैं। ऐसा अक्सर शहरो में देखने को मिलता है लड़की पैदा होने पर मां बाप दुःखी हो जातें हैं तथा लड़कियों को बोझ समझा जाता है पर ग्रामीण क्षेत्रों में बात इसके बिल्कुल उलट है। एक ऐसा ही इलाका है राजगढ़ का जहां बेटी…

Read More