एसके टेलर ने हरिपुरधार के 2 स्कूल मे वितरित किए 200 मास्क नाहन 24 नवम्बर संजय सिंह(हिमाचल वार्ता) :- उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में दर्जी की दुकान चलाने वाले समाजसेवी एसके टेलर मार्च, 2020 से क्षेत्र मे निशुल्क मास्क वितरण का अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। आज शिक्षा खंड संगड़ाह की प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार व यहां मौजूद मां भगवती पब्लिक स्कूल में उन्होने 200 मास्क वितरित किए। प्रथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष नरेश ठाकुर न विद्यालयों में मास्क वितरित करने के लिए टेलर का धन्यवाद किया। गत 18 नवम्बर को सुरेश कुमार उर्फ एसके टेलर अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी…
Author: Himachal Varta
4 कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाकर महामारी से अपने आपको अपने परिवार को व अपने समाज को बचाकर निभाएं अपना दायित्व नाहन 24 नवम्बर (हिमाचल वार्ता) :- खण्ड चिकित्सा अधिकारी पांवटा साहब 😍 ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 92 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है ।जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, उन सभी से संपर्क करके उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड…
सुखराम चौधरी ने लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित पांवटा साहिब, (हिमाचल वार्ता)। बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज विकास खण्ड अधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में आयोजित मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के 167 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत अभी तक पांवटा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 7 हज़ार गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में बाल मजदूरी और बाल विवाह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं हालांकि दोनों ही मामलों में कमी जरूर दर्ज की गई। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में चाइल्ड हेल्पलाइन जिला सिरमौर की समन्वयक सुमित्रा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से जिला भर में बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जात-पात तोड़ दो -सभी भेदभाव छोड़ दो, के नारों से देवठी मझगांव गूंज उठा । बता दें कि देवठी मझगांव में चल रहे एकादशी मेले के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा समाज में फैली अनेक प्रकार की समाजिक बुराईयों को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें बच्चों द्वारा जात पात, छुआछुत इत्यादि समाजिक बुराईयों से दूर रहने बारे मेले में आए लोगों को संदेश दिया गया । स्कूली बच्चों द्वारा की गई इस अनूठी पहल से चहूंओर सराहना की जा रही है। गौर रहे कि ग्रामीण परिवेश में आईटी के युग में भी जाति-पाति प्रथा कायम…
जनमंच में सड़क, पानी, बिजली व राजस्व की 41 शिकायते मौके पर निपटाई, 85 से अधिक प्राप्त हुई मांगे नाहन (हिमाचलवार्ता)। रेणुका बाध विस्थापितों के सभी 1142 परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विस्थापित परिवारों को आबटित की गई भूमि से सम्बन्धित सभी समस्याओं को मौके पर जाकर अधिकारियों द्वारा निपटाया जाएगा। यह वाक्य बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत जामू कोटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि बांध विस्थापित परिवारों की समस्याओं को दूर करने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ के वार्ड नंबर 6 व् 7 के साथ साथ फिटनेस की चाहत रखने वाले अन्य वार्डो के लोगो को जिम्नेजियम की सुविधा मिलेगी । यहाँ के वार्ड 7 में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित एंजल फिटनेस वर्ड नाम से एक जिम्नेजियम का विधिवत शुभारम्भ तहसीलदार राजगढ़ कपिल तोमर ने बतौर मुख्यातिथी शामिल होते हुए किया । उन्होंने कहा कि आज की भागदोड़ की जीवनशैली में जब लोग नई नई बीमारियों की चपेट में आ रहे है तो ऐसे में सभी को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । इस कड़ी में जिम जैसी सुविधाए अहम…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज शनिवार को विशेष अन्वेषण इकाई (नाहन), जिला सिरमौर की टीम गश्त के दौरान नौहराधार में मौजूद थी तो उक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिपुरधार सड़क नौहराधार पर पैदल आ रहे व्यक्ति निवासी गांव जुईनल (कुपवी), जिला शिमला, उम्र 40 के कब्जा से 1.587 किलो ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में 20 ND&PS ACT के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।