मैहतपुर में 116 करोड़ रुपये की लागत से 45 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए शिमला (हिमाचलवार्ता)। सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण योजना, उर्वरक और कृषि उपकरणों के वितरण के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 68वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के मैहतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वर्ष 1892 में ऊना के पंजावर गांव…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया। राज्यपाल ने इस पवित्र दिवस पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को सर्वोपरि मानते हुए विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार किया। उन्होंने श्री गुरू नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उन्हें जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसविंदर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संगड़ाह पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वीरवार रात को संगडाह के डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में एसआईयू टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नौहराधार के नजदीक राजगढ़ रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक आल्टो कार आई। जिसमें बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से 3 किलो 551 ग्राम चरस बरामद हुई। इसमें एक व्यक्ति बोगधार व दूसरा व्यक्ति नौहराधार का रहने वाला हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29 के…
शिमला/नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘हाटी, वी एक्सिस्ट’ की स्क्रीनिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ शिमला के सातवे संस्करण में दिखाई जाएगी। इस समारोह में विभिन्न देशों की 58 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये फिल्में दुनिया के विभिन्न देशों अमेरिका, बेल्जियम, मोरक्को,साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, इटली, ताईवान, स्पेन से प्राप्त हुई हैं।’हाटी, वी एक्सिस्ट’ शिमला के विश्व विख्यात गेयटी थिएटर के मल्टी पर्पस हाल में 26 नवंबर दोपहर 1:45 बजे दिखाई जाएगी. देश विदेश से चयनित हुई लगभग 50 फिल्मों के बीच यह फिल्म भी अपनी छाप छोड़ेगी. अब तक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव के ऐतिहासिक 552वें प्रकटोत्सव के मौके पर गुरूवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंज प्यारों ने की। गुरुद्वारा साहिब से निकले इस नगर कीर्तन मे भारी संख्या मे संगतें मौजूद रही। यह नगर कीर्तन बाजार से होते हुए वाई प्वायंट, शमशेरपुर तथा बद्रीपुर पहुंचा। जहां से वापस गुरुद्वारा साहिब में देर शाम तक इसका समापन हुआ। दो साल बाद शहर में हुए नगर कीर्तन में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे, शामिल हुए। स्थानीय गतका पार्टी ने अपने हेरतअंगेज करतब दिखाकर सभी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां पांवटा डीएसपी स्वयं कमान संभाले हुए हैं। वहीं दूसरी और सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरूवार को एक ट्रक व कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन हादसे में कार के पखच्चे उड़ गए। यह हादसा बाता पुल के समीप पेश आया। जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार नाहन से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक टिप्पर (ट्रक) ने कार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक में एक दर्दनाक हादसे में पंजाब रोडवेज की बस ने बुजुर्ग का पांव कुचल दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की एक बस देहरादून की और से आ रही थी। जैसे ही बस विश्वकर्मा चौक से बस अड्डे की ओर से मुड़ने लगी तभी एक बुजुर्ग जरनैल सिंह (55) पुत्र रतन सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 पांवटा साहिब बस की चपेट में आ गया और बस का अगला टायर बुजुर्ग के पांव के ऊपर से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सिरमौर कंज्यूमर प्रोटेक्शन सोसाइटी में विचार विमर्श हुआ। इस मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें दैनिक उपयोग में पीने के पानी की सप्लाई तीन घंटे सुबह और शाम और एक घंटा दोपहर में नियमित रूप से हो। शहर में जो नेशनल हाईवे के दोनो तरफ को नाले बनाए जा रहे हैं उनको स्लैब से ढके होने चाहिए नहीं तो खुला होने के कारण नाले में लोग कूड़ा करकट डाल रहे हैं। गोविंदगढ़ के पास बने शौचालय में नगर परिषद द्वारा पानी का बिल न देने की…