जींद 11 फवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जींद में हादसा। कार ने बाइक को मारी टक्कर। बेटी की शादी की टीका रस्म पूरी कर लौट रहे पिता की मौत। भतीजे के साथ बाइक पर आ रहा था पिता हाेशियार सिंह। कार ने मारी टक्कर। हादसा चांदपुर के पास हुआ। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां गम में बदल गई। बेटी की शादी का टीका की रस्म पूरी कर कैथल के सिणद गांव से वापस लौट रहे नगूरां निवासी होशियार सिंह की हादसे में मौत हो गई और उसका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न…
Author: Himachal Varta
शिमला 11 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-प्रतिबंधित कीटनाशकों को स्प्रे सारिणी में शामिल करने का मामला उजागर होने के बाद सरकार हरकत में आई है। अब इस गंभीर मामले पर मंत्री ने संज्ञान लिया है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने बागवानी सचिव और निदेशक तलब किए हैं और कार्रवाई करने के फरमान दिए हैं। विस्तृत जांच कर रिपोर्ट भी मांग ली है। हिमाचल के बागवानी विभाग की स्प्रे सारिणी में प्रतिबंधित कीटनाशकों को शामिल करने के गंभीर मामले में बागवानी विभाग के कई अधिकारी नपेंगे। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने बागवानी सचिव और निदेशक तलब किए हैं और कार्रवाई करने के फरमान…
नाहन संजय सिंह 11 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन अपनी मांगों के समर्थन में पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं रोजाना दो घंटे सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चिकित्सक काम छोड़ो आंदोलन में आज भी भाग लिया।। आज मेडिकल अस्पताल नाहन में चिकित्सकों के हड़ताल पर होने के चलते यहां आए दूर दराज से रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन की एसोसिएशन सदस्य डॉ. विनीत गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मेडिकल एसोसिएशन के सभी चिकिस्तक, वैटनरी व…
राजगढ़ 11 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – पंचायती राज विभाग का विकास खंड राजगढ़ इन दिनों कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। राजगढ ब्लॉक कार्यालय और पंचायतों में दोनों जगह कई पद रिक्त पड़े हैं। यही कारण है कि पूरे जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राजगढ़ ब्लॉक काम के बोझ तले दबता जा रहा है। ब्लॉक कार्यालय से पूछने पर ज्ञात हुआ कि विकासखंड राजगढ़ के कार्यालय में अधीक्षक का एक पद , लिपिक के तीन पद , वरिष्ठ सहायक का एक पद , सेवादार का एक पद और चौकीदार का एक पद रिक्त पड़ा है । इसके अतिरिक्त फील्ड स्टॉफ में भी तकनीकी सहायक , पंचायत सचिव और जीआरएस के कुछ पद खाली…
हमीरपुर 11 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। विवि रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, सहायक नियंत्रक राजवीर सिंह और डीन एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया को शिमला तलब किया गया। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रजनीश इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी इस भर्ती मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने…
मनाली 10 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़} पर्यटन नगरी मनाली को जोड़ने वाला कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन स्थित रांगड़ी में ग्रीन टैक्स बैरियर फास्टैग सुविधा वाला देश का पहला ग्रीन टैक्स बैरियर बन गया है। गुरुवार को उपायुक्त कुल्लू एवं पर्यटन विकास परिषद मनाली के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने इसका लोकार्पण किया। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली को जोड़ने वाला कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन स्थित रांगड़ी में ग्रीन टैक्स बैरियर फास्टैग सुविधा वाला देश का पहला ग्रीन टैक्स बैरियर बन गया है। गुरुवार को उपायुक्त कुल्लू एवं पर्यटन विकास परिषद मनाली के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने इसका लोकार्पण किया।…
धर्मशाला 10 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-हिमाचल के पूर्व रणजी खिलाड़ी विक्रमजीत मलिक का कहना है कि धर्मशाला में सर्दियों के दिनों में शाम के समय ओस की परत जम जाती है। इसके चलते खिलाड़ियों को मैदान में फील्डिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के धौलाधार की तलहटी में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैचों में ओस खिलाड़ियों के लिए परेशानी बन सकती है। शाम को सात बजे शुरू होने वाले मैच में पहली और दूसरी पारी में ओस की स्थिति मैच को बदलने का काम करेगी। धौलाधार की…
शिमला 10 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-अब प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारियों को भी 31 फीसदी डीए मिलेगा। इससे राज्य के करीब 2.25 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 25 जनवरी को इसकी घोषणा की थी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे मौजूदा दर 28 से 31 फीसदी कर दिया है। यह एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को इसका लाभ…