Author: Himachal Varta

  राजगढ़ 04 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- सड़़क सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय यातायात  नियमों की अनुपालना करना जरूरी हैं ताकि सड़़क दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ सुरेन्द्र मोहन ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, गाड़ी के कागज़ात साथ रखने, अनावश्यक हाॅर्न का प्रयोग न करने, वाहन लाईटों का सही प्रयोग, दूसरे वाहनों से उचित दूरी, नियन्त्रित गति में वाहन चलाने के अलावा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यातायात पुलिस व…

Read More

नाहन-4 दिसम्बर( हिमाचल वार्ता)- विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारों में दशकों तक नाहन क्षेत्र उपेक्षित रहा जबकि वर्तमान मे ंहमारा नाहन क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जन सेवा कार्य और तीव्र गति से आगे बढ़ेगे। डा. राजीव बिन्दल आज शनिवार को पालियो पंचायत में पालियो बस स्टैंड से -भोगपुर सिंबलवाला वाया…

Read More

नाहन 04 दिसम्बर -( हिमाचलवार्ता) जिला सिरमौर स्थित शिवालिक जीवाश्म उद्यान सुकेती पार्क को पार्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सुकेती पार्क में विभिन्न विभागों के साथ पार्क का निरिक्षण करने के पश्चात दी। उपायुक्त ने बताया कि इस पार्क को जिला प्रशासन के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा आईसीआईसीआई फाउन्डेशन के सहयोग से विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से चर्चा के पश्चात विभागों द्वारा पार्क के विकास के लिए किये जाने वाले कार्यो…

Read More

नाहन 04 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- जिला सिरमौर के विद्युत उपमण्डल शिलाई और सतोंन में लगभग 3 करोड 80 लाख रुपय बिजली के बिलों का भुगतान लोगों ने नहीं किया है, बकाया बिजली बिलों के भुगतान के संधर्व में विभाग ने कई बार उपभोगताओं को नोटिस भी जारी किए है, लैकिन अभी तक भी हजारों उपभोताओं ने बिल की राशि जमा नहीं करवाई है। विद्युत उपमण्डल शिलाई के अंतर्गत वर्तमान में कॉमर्शियल, सरकारी व डोमेस्टिक मीटर को मिलकर लगभग 10900 उपभोगता मौजूद है, जिन में से लगभग पांच हजार के करीब उपभोगता ऐसे है, जो कई सालों से बिल का भुगतान…

Read More

नाहन 04 दिसम्बर ( हिमाचलवार्ता)- सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम को प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 10 बजे तथा सांय 3 बजे से 8 बजे तक खोला जाएगा, ताकि नाहन के युवा अपनी खेल प्रतिभाओं को निखार कर खेल के क्षेत्र में जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने गत सांय उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला खेल परिषद सिरमौर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।       बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि जिला में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा…

Read More

नाहन 04 दिसम्बर -( हिमाचलवार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा देशभर में प्रथम आने की उपलब्धि पर 05 दिसम्बर 2021 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के अन्य सभी जिलों के साथ जिला सिरमौर में नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, संगडाह और सराहां में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सांसद राज्य सभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज जिला सिरमौर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स के द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी नाहन के सौजन्य से किया गया; जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने की। खेलकूद प्रतियोगिता आरम्भ करवाने के पश्चात् उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चाें को खेलकूद व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि इनके मनोबल को बढ़ाया जा सके जिससे आने वाली बड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी ये…

Read More

दिल्ली(हिमाचल वार्ता) हिमाचलप्रदेश के राजयत्व दिवस की 50 वी वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बसे हिमचालिओं द्वारा पांच दिसम्बर को राजघाट दिल्ली से हिमाचल भवन दिल्ली तक लगभग चार किलोमीटर स्वर्णिम हिमाचल  मैराथन दौ़ड़ का आयोजन किया जायेगा / स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव दिल्ली के मुख्य संयोजक एवं  हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन  के सीनियर वाईस चेयरमैन श्री के आर वर्मा ने बताया की इस मैराथन दोड़को मुख्य अतिथि  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा झण्डी दिखाकर सुभारम्भ करेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री…

Read More