रेणुका जी 24 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर के ददाहू के समीप हुए एक सड़क हादसे में कोटी धीमान पंचायत के पूर्व प्रधान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय वीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ददाहू हादसे में एचपी 18ए-5563 नंबर की कार को वीर सिंह चला रहा था। इसी बीच अचानक टिपरा गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उक्त व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। श्री रेणुका जी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया…
Author: Himachal Varta
23 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-राज्य सरकार के वित्त विभाग ने तीन फरवरी तक सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन करने को कहा है। पर ज्यादातर कर्मचारी अभी यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि वे किस विकल्प को अपनाएं। हिमाचल प्रदेश में विकल्प देने वाले सरकारी कर्मचारियों को ही जनवरी का नया संशोधित वेतनमान मिलेगा। करीब दो लाख कर्मचारियों में से अभी तक 10 फीसदी के ही वेतन निर्धारण दस्तावेज राज्य के कोषागारों में पहुंचे हैं। सरकार ने तीन फरवरी तक ही विकल्प मांगे हैं जबकि वेतन बनाने का काम हर महीने…
23 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-एसआईटी ने खुलासा किया है कि हमीरपुर की अवैध फैक्ट्री के प्लांट में मिक्सिंग सही ढंग से न होने के कारण शराब जहर बन गई। इससे सात लोगों की मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों में कांगड़ा के पंचरुखी के गौरव मिन्हास और प्रवीण ठाकुर मिलावटी शराब के कारोबार के मुख्य सरगना हैं। जहरीली शराब के मुख्य सरगनाओं को दबोचने के बाद एसआईटी ने खुलासा किया है कि हमीरपुर की अवैध फैक्ट्री के प्लांट में मिक्सिंग सही ढंग से न होने के कारण शराब जहर बन गई। इससे सात लोगों की मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों…
सोलन 22 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज यहां दी। कृतिका कुलहरी ने कहा कि यह सोलन जिला के लिए हर्ष का विषय है कि इस वर्ष का पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। समारोह कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित विभिन्न नियमों के पालन के…
शिमला 22 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-पहाड़ों पर इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस मौसम का लुत्फ उठाने सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं , लेकिन कुछ सैलानी अपने एंजॉयमेंट के साथ साथ पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं। पहाड़ों पर इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस मौसम का लुत्फ उठाने सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं , लेकिन कुछ सैलानी अपने एंजॉयमेंट के साथ साथ पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं। दरअसल शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे शिमला के संजौली टनल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस से बहस करते करते…
22 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- शिमला प्रदेश में आज से मौसम फिर से करवट लेगा । मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो सोमवार को किन्नौर , लाहौल स्पीति , मंडी , कुल्लू , चंबा , सिरमौर व जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी होगी । पहाड़ों पर उक्त क्रम 29 जनवरी तक जारी रहेगा । जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा । राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई थी । अधिकाश स्थानों पर दोपहर तक धूप खिली रही । मगर…
नौहराधार 22 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमधारा पर्यावरण समूह व सिरमौर वन अधिकार मंच द्वारा नौहराधार की 16 पंचायतों के प्रतिनिधियों को वन अधिकार कानून- 2006 संबंधी जानकारी दी गई। उक्त संगठनों के पदाधिकारी प्रकाश भंडारी व हिमशी सिंह ने जारी बयान मे कहा कि 18 दिसंबर 2006 को भारत की संसद ने वन अधिकार कानून पारित किया। यह कानून जो कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की जनता की आजीविका और जीवन को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। पूरे भारत में जहां 20 लाख वन अधिकार दावे मंज़ूर किये गये उनमें हिमाचल प्रदेश…
पांवटा साहिब 22 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे में काम कर रही एबीसीआई कंपनी की मनमानी रोकने का नाम नहीं ले रही है। कंपनी ने कच्ची ढांग के पास हरे पेड़ों को धराशाई कर दिया है। इससे पहले भी निर्माणाधीन कंपनी ने 5 दर्जन से अधिक पेड़ गिराए थे। जिस पर वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य इन दिनों बड़े जोरों पर चला हुआ है। पांवटा साहिब से…