नाहन संजय सिंह 20 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-एचपीसीसी के विचार विभाग द्वारा अरूण मेहता को जिला सिरमौर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । जिस बारे एआईसीसी के विचार विभाग के अध्यक्ष गिरिजा व्यास जारी अधिसूचना जारी कर दी गई है । अरूण मेहता बीते कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं । अरूण मेहता मूलतः राजगढ़ के दूरदराज क्षेत्र कोटी पधोग के रहने वाले हैं । काॅलेज समय से ही अरूण मेहता एनएसयूआई से जुड़े रहे और कई वर्षोें तक एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे । शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अरूण मेहता कोटी पधोग पंचायत…
Author: Himachal Varta
नाहन संजय सिंह 20 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- तीन माह के अंतराल में ही छैला- नेरीपुल- यशवंत नगर – कुम्हारहट्टी सड़क की टायरिंग उखड़ने लग गई है । जिस बारे क्षेत्र के लोगों ने टायरिंग की गुणवता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं । बता दें कि तीन जिला को जोड़ने वाली इस सड़क के सुधारीकरण व पक्का करने पर 46 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है । विभागीय सूत्रों के अनुसार इस 85 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 42 किमी हिस्सा राजगढ़ डिवीजन के अधीन आता है । शेष 43 किलोमीटर हिस्सा ठियोग, सोलन और…
20 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- 21 जनवरी को हरियाणा और हिमाचल सरकारों बीच होंगे समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर पौराणिक सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने का भागीरथी प्रयास हरियाणा और हिमाचल सरकार के संयुक्त प्रयासों से शीघ्र फलीभूत होने वाला है। 21 जनवरी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सरकार व हरियाणा सरकार के मध्य आदि बद्री में बनने वाले डैम के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। यह दिन जहां हिमाचल और हरियाणा सरकार के लिए ऐतिहासिक दिन है वहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज और भौगोलिक दृष्टि से कठिन मातर पंचायत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।…
नाहन संजय सिंह 20 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज शिलाई विकासखंड की ग्राम पंचायत बेला के प्रधान को बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक बेला पंचायत के प्रधान द्वारा विकास कार्यों की दो लाख की पेंडिंग पेमेंट के बदले बीस हजार की मांग की थी , जिसकी शिकायत विजिलेंस को की गई। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और ग्राम पंचायत बेला के प्रधान को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए…
20 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-बुधवार को पांच लोगों की मौत हुई थी। इस तरह अब तक सात लोग जान गंवा चुके हैं। अभी तीन और लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सीता राम पुत्र बंगालू राम निवासी खनयोड तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीता राम ने घर मे दम तोड़ा है। उसने 17 जनवरी को शराब पी थी। सीता राम मिस्त्री का काम करता था। परिजनों को कमरे में पानी की बाेतल में शराब मिली…
20 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-यूपी में सहयोगियों के साथ हुई इस बड़ी बैठक में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. उत्तर प्रदेश में गठबंधन में खींचतान और टिकटों की मांग के बीच बीजेपी तीसरे चरण के लिए जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी. वहीं, बीजेपी गठबंधन के सहयोगियों को साधकर रखने की पूरी कवायद कर रही है.कल दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सहयोगियों यानी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ बैठक की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब…
20जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-देर से चलने वाले इन ट्रेनों की लिस्ट में भाहलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, अम्बेडकरनगर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली दादर एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है. उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में घने कोहरे और ठंड का असर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वहीं खराब मौसम का असर रेल सेवा पर भी पड़ रहा है. देश के कई क्षेत्रों में कोहरे का आलम ये है कि हर रोज कम विजिविलिटी के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही है. वहीं आज शहर के कुछ हिस्सों…
नाहन संजय सिंह 19 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नई पेंशन कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने खण्ड सराहन के 9 विभागो कृषि, राजस्व, कल्याण, पुलिस, चिकित्सा, जल शक्ति, कोषागार, पुलिस, पशु चिकत्सा, के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की तथा वर्ष 2022-23 की संघ की सदस्यता हेतु प्रेरित किया। खण्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में चलाये गय इस अभियान में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर के अतिरिक्त जिला एवं राज्य कार्य कारिणी सद्स्य चेतन, विनोद कुमार, सुशील कुमार तथा प्रितम सिंह ने समस्त विभागो में जा कर कर्मचारियों से नई पेंशन व्यवस्था की कमियों पर…