Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब  22 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भरली-आगरो के गांव आगरो से बीते 11 जनवरी से लापता 25 वर्षीय मनीष का शव पांवटा साहिब में श्मशान घाट के समीप यमुना नदी के किनारे से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मनीष पिछले 10 दिनों से लापता था। लापता मनीष के परिजन उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास भी कर रहे थे। शुक्रवार को भी परिजन मनीष को ढूंढने में निकले हुए थे। साथ ही…

Read More

नाहन संजय सिंह 21 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला मुख्यालय नाहन सदर पुलिस को चरस के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। गश्त के दौरान सदर पुलिस इलाका निगरानी पर थी। इसी दौरान मुखबिर से चरस की बाबत पुख्ता जानकारी मिली। आरोपी हाथ से ना निकल जाए इसको लेकर सदर पुलिस नाहन से पांवटा साहिब की ओर निकल पड़ी। पूर्व सूचना के अनुसार शंभू वाला के आसपास कथित वाहन पुलिस टीम को नजर आ गया। गश्त टीम के द्वारा कथित वाहन को जो कि पांवटा साहिब की ओर से आ रहा था रोक लिया गया। वाहन में बैठे व्यक्ति…

Read More

पाँवटा साहिब 21 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पहली जनवरी से रिक्त पड़े नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार अब एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन संभालेंगे। शहरी विकास विभाग से इस बार आदेश जारी हो गए हैं। अब नगर परिषद के ठप्प पड़े विकास कार्य भी गति पकड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक इससे पहले करीब तीन माह तक नायब तहसीलदार के पास ईओ का अतिरिक्त कार्यभार था। लेकिन 31 दिसंबर 2021 को उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। परिणामस्वरूप विकास कार्यों में तो रुकावट आ ही रही थी…

Read More

नाहन संजय सिंह 21 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उप मंडल अधिकारी विवेक महाजन की अध्यक्षता में आज उप मंडल अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के प्रबंधों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर व आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्कूलों के प्रधानाचार्यों/अध्यापकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह को यादगार व आकर्षक बनाने के लिए सभी प्रबंध पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस…

Read More

21 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :-सूत्रों के अनुसार जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की बात सामने आई है। आरोपियों पर शिकंजा कसने में यह अहम साक्ष्य हो सकता है। मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ और कांगू में नकली व जहरीली शराब का सेवन करने से सात लोगों की मौत के मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने शुक्रवार को एसआईटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जहरीली शराब के तार बद्दी, परवाणू और ऊना से जुड़ने के बाद एसपी बद्दी मोहित चावला, एसपी ऊना अर्जित…

Read More

21 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों के बारे में सुनते हैं कि उसकी अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान कितना बड़ा है. हमारे यहां तो हर राज्य में, हर क्षेत्र में ऐसी ही संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए सोमनाथ में नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित किया. सोमनाथ मंदिर में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं. नया सर्किट हाउस 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किया गया है और यह सोमनाथ मंदिर के पास स्थित है. निर्माण इस तरह…

Read More

नाहन संजय सिंह  20 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-;कोरोना की दहशत का असर एचआरटीसी जिला सिरमौर पर भी दिखना शुरू हो चुका है। बीते 12 जनवरी से 20 जनवरी तक एचआरटीसी डिपो नाहन को दो लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से घाटा हो रहा है। कोरोना की दहशत के चलते एचआरटीसी बस अड्डा नाहन से सवारियां भी लगभग गायब हो चुकी है और इससे भी बड़ी बात यह है कि इस घाटे के चलते करीब 7 रूट पूरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं। जिसके चलते मणिकरण-हरिद्वार बस सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा नाहन से शिमला जो…

Read More

नाहन संजय सिंह 20 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-  जिस छ्ठे वेतन आयोग की सिफारिशों का राज्य के कर्मचारी बीते छः वर्षों से बेताबी से  इंतजार कर रहे थे वह खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात निकली । प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार पंजाब के छठे वेतन आयोग को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है वह बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है जिसके चलते प्रदेश के करीब दो लाख कर्मचारी और एक लाख पैंनशर्ज हताश व निराश है । जिला कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने वीरवार को जारी बयान में कहा कि राज्य सरकार को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को…

Read More