Author: Himachal Varta

नाहन, 29 अक्तूबर -( हिमाचलवार्ता) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा अब तक जिला की सभी 259 ग्राम पंचायतों व 545 गांव में शिविरों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फेसबुक, स्थानीय केबल, यू-टयूब व डिजिटल मीडिया के माध्यम से कानूनी जानकारी लोगों तक पंहुचाई गई है। यह जानकारी न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरू ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिला सिरमौर में लगभग 5 लाख 30 हजार लोगों को कानूनी जानकारी उपलब्ध करवाई गई, जिसमें 259 पंचायतों में एक बार, 210 पंचायतों में दो बार तथा 180 पंचायतों में तीन बार विभिन्न माध्यमों से…

Read More

नाहन 29 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत पांवटा उपमंडल के क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित करने व निर्धारित स्थलों पर आगजनी जैसी समस्याओं के निदान हेतु व्यवस्था बनाने, आकस्मिक दुर्घटनाओं हेतु स्वास्थ्य सुविधा तथा त्यौहारी सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपमंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए दो स्थानों का चयन किया जा रहा है इन चयनित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री की जाएगी इसके अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखों…

Read More

नाहन-29-अक्तूबर-( हिमाचलवार्ता)विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज कालाआम स्थित धान खरीद केन्द्र का दौरा किया और यहां पर धान की खरीद सम्बन्धी व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।इस मौके पर कई प्रमुख किसान और कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा भी साथ रहे। डा. बिन्दल ने बताया कि किसानों की धान विक्रय सम्बन्धी समस्या को देखते हुए खरीद केन्द्र में वर्तमान में जो 3 झरने काम कर रहे हैं उन झरनों की संख्या आगामी एक दो दिनों में बढ़ाकर 7 करने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार खरीद केन्द्र में तैनात श्रमिकों की…

Read More

नाहन 29 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- जिला सिरमौर के गिरिपार शिलाई उपमंडल में एक कार गहरी खाई गिर गई , इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।  जानकारी के मुताबिक हलां से शिलाई की ओर आ रही एक कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि भीब गांव के समीप कार बैक की जा रही थी। इसी बीच चालक संतुलन खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाबूराम (54) पुत्र बिरजू निवासी नाया की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। जबकि दो…

Read More

नाहन 29 अक्तूबर ( हिमाचलवार्ता) : – भले ही जिला सिरमौर प्रशासन ने फाइलों में कोरोना संकरण मुक्त जिला बनाया हो, लेकिन अभी कोरोना संक्रमण ने हमारा पीछा नही छोड़ा है , जिला सिरमौर के व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में मौत होने के बाद समूचे जिले में जहाँ कोरोना की दस्तक होने की सनसनी है, वही जिला प्रशासन के कोरोना संक्रमण मुक्त होने के दावे की पोल खुल गई है, इसलिए जिला प्रशासन पर तरह तरह की अटकलों का बाजार गर्म नजर आ रहा है! कोरोना संक्रमण से ग्रसित 60 वर्षीय मृतक का सोमवार शाम राजगढ़…

Read More

नाहन 28 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- आगामी  दीपावली पर्व को देखते हुए  उप-मंडल मेजिस्टेट राजगढ़ सुंरेन्द्र मोहन ने सीआरपीसी की धारा 144  के तहत अधिसूचना जारी करके उप मंडल में पटाखों और आतिशबाजियों के चलाने, स्टोर करने तथा बिक्री करने बारे आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जोकि तत्काल प्रभाव से लागू होकर  आगामी  5 नवंबर तक प्रभावी रहेंगे । ,ताकि दिवाली पर्व के दौरान पटाखे और आतिशबाजियों से किसी जान माल की क्षति होने की संभावना उत्पन्न न हो । जारी अधिसूचना के अनुसार उप मंडल में पटाखे और आतिशबाजियों बेचने के लिए विक्रेताओं को एसडीएम  कार्यालय से लाईसैंस…

Read More

नाहन 28 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- कुत्ते पालने के शौकीन लोग हो जाएं सावधान क्योंकि सार्वजनिक स्थानों और प्रतिबंधित क्षेत्र सैरगाह में कुत्ता घुमाने पर अब नगर से सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटने का फैसला लिया है। इन स्थानों पर कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाने पर मालिकों के खिलाफ ₹10 हजार तक जुर्माना किया जा सकता है। नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि हाल ही में उपायुक्त सिरमौर के साथ हुई  बैठक में आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर विशेष चर्चा की गई थी। बैठक में रानीताल और शमशेर विला राउंड सैरगाह…

Read More

नाहन 28 अक्तूबर- ( हिमाचलवार्ता)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड रामकुमार गौतम ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान मेले के सफल आयोजन के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें विभन्न विभागों से मेले को बेहतरीन बनाने के लिए सुझाव लिए गए। बैठक में मेला क्षेत्र मे बिजली-पानी की व्यवस्था, सोलर लाईटों की मुरम्मत व नई लाईटो को स्थापित करने, साफ-सफाई के लिए किए जा रहे कार्याे की प्रगति की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने लोक…

Read More