Author: Himachal Varta

कोविड की खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए अगले कुछ दिनों में कुछ और प्रतिबंधों के साथ कड़े कदम उठाने की चेतावनी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब  के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड से बुरी तरह प्रभावित राज्य के 9 जिलों में रात के कफ्र्यू का समय दो घंटे बढ़ाने का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आने वाले कुछ दिनों में कई और कड़े कदम उठाने और प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रोपड़ जिलों में अब रात 11 बजे से प्रात:काल 5 बजे…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ तो सरकार लोगों को घर द्वार पर बेहतरस्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात करती है , दूसरी और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडिओलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड मशीन सफेद हाथी साबित हो रही है। पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। जबकि इन निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक संचालकों के पास रेडियोलॉजी विषय में कोई प्रमाणित शिक्षा नहीं है। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 500 – 600 रोगी आते हैं, जिनमें से विभिन्न जांचों के लिए जिसमें गर्भवती महिलाओं…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला सिरमौर में इन दिनों अवैध शराब के मामले सामने आ रहे हैं। अवैध शराब के साथ कई लोग पकड़े जा चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई पंचायतों में तो शराब पीने और बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। बुधवार को जहां नाहन शहर के अंतर्गत आने वाले कौलावाला भूड में अवैध शराब की 9 पेटियां बरामद की गई थी, तो वहीं आज संगडाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी में पुलिस ने अवैध शराब व बियर की 53 पेटियां बरामद की है।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विद्युत उप मण्डल सराहां में बिजली की लाइन ठीक करने तथा लाइन के जरूरी रखरखाव के चलते गांव चढेच, मथाहन, जोग में 20 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल सरांहा ने दी।

Read More

सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम में अब शामिल हुआ बॉली बिल्डिंग का कट ऑफ नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत अब शारीरिक सौशष्ठव को भी शामिल कर लिया गया है। जिसको लेकर सिरमौर पुलिस के द्वारा नाहन के चौगान मैदान सैल्फी पाइंट पर बॉडी बिल्डिर वाला कट ऑफ लगाया गया है। यह कट ऑफ युवकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी बात तो यह है कि एक सुंदर बलशाली शरीर वाले इस कट ऑफ को देखकर युवाओं में ऐसा ही आकर्षक शरीर बनाने का आकर्षण पैदा…

Read More

घर पर ही किया गया था आइसोलेट, देर रात हो गई थी मौत नाहन (हिमाचलवार्ता)।- देश व प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहा दूसरे चरण का कोरोना चिंता का विषय बन गया है। जिला सिरमौर में तिब्बती समुदाय के पांवटा के पूरूवाला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बुजुर्ग करीब 15 दिनों से अधिक समय से कोरोना से संक्रमित था। संक्रमित को घर पर ही आइसोलेट किया गया था। वीरवार देर शाम बुजुर्ग ने आखिर दम तोड़ दिया। वही मेहरू वाला निवासी एक आशा वर्कर का पति भी कोरोना…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस ने हिमाचल हरियाणा बॉर्डर के बहराल नाके पर नशे  के सप्लायर को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। जहां तस्कर को अदालत में पेश किया जाएगा। पांवटा पुलिस के बिछाए जाल में फंसे गुरदेव सिंह से नशे में  प्रयोग होने वाले 672 कैप्सूल बरामद हुए हैं। जानकारी मुताबिक गुरदेव सिंह पुत्र रामदास निवासी किशनपुरा अपनी मोटर साईकिल से यमुनानगर से पांवटा साहिब की और आ रहा था। इस दौरान पुलिस की टीम ने उसे रोका और उसके व मोटरसाईकल की तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद तस्कर के पास से 672 नशीले कैप्सूल बरामद…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हे एलआईसी का निजीकरण किसी भी हाल मे मंजूर नहीं है। केंद्र सरकार के भारतीय जीवन बीमा निगम के निजीकरण के फैसले को लेकर पांवटा साहिब में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर एक दिन की हड़ताल कर विरोध दर्ज किया। गौर हो कि केंद्र सरकार द्वारा कई बैंकों और कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत एलआईसी का भी सरकार ने निजीकरण करने फैसला लिया है। इस फैसले का कर्मचारी विरोध कर रहे है। पांवटा साहिब मे निगम के अधिकारी पूनम सिंघल, संजय कुमार, सतिंद्र पाल सिंह,…

Read More