Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राज्य चुनाव आयोग के आदेशों के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के द्वितीय चरण में सिरमौर  में  प्रधान के 1 पद, उपप्रधान के 2 पद व 2 वार्ड सदस्यों का चुनाव 1 अक्टूबर 2021 को निर्धारित किया गया है यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के नाहन पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगड़ में प्रधान पद, पंचायत समिति राजगढ़ के शाया सनौरा पंचायत में उपप्रधान पद, पंचायत समिति संगड़ाह के देवड़ी खड़ाह पंचायत में उपप्रधान पद व पंचायत समिति पावटा साहिब के हरिपुर खोल पंचायत…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 23 सितंबर 2021 को होगी। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में वाहनों से संबंधित कार्यों के आवेदन पत्रों को आमंत्रण करने की तिथि अब 31 अगस्त से बढ़ाकर 6 सितंबर किया गया है। सभी आवेदक अपने पूर्ण दस्तावेजों को 6 सितंबर तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2021 के बाद क्षेत्रीय  परिवहन प्राधिकरण की बैठक से सम्बधित कोई भी दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे।

Read More

3.7 करोड़ रुपये की लागत की धौलाकुंआ-सुदावाला-लबाणा बस्ती-गढ़ीवाला सड़क निर्माण का जल्दी होगा शिलान्यास -डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि विगत साढ़े तीन-चार वर्ष में नाहन विधानसभा के माजरा क्षेत्र में सड़कों एवं पुलों के निर्माण में आशातीत सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि क्यारदा गांव की रिंग रोड़ का निर्माण कार्य लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से जारी है। इसी प्रकार आईपीएच काॅलोनी माजरा से सैनवाला मुबारिकपुर -बहरामपुर-सलामतपुर-टोकियो होते हुए खैरी सड़क का निर्माण कार्य 6 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस प्रकार भाजपा…

Read More

प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से 6 सितम्बर को राज्य के लोगों तथा अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को बधाई दी और लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। प्रधानमंत्री 6 सितंबर को राज्य के कुछ अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे, जिन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने में अतुलनीय कार्य किया है। यह…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल शाखा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पीडि़त मानवता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 सितम्बर, 2021 को रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा रेडक्राॅस भवन शिमला में सदस्यों के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित की जाएगी ताकि भविष्य में विभिन्न स्तरों पर महिलाओं को जागरूक किया जा सके। डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी ने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में 66 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने के लिए स्नेहा नेगी को बधाई दी। स्नेहा नेगी जिला किन्नौर के सांगला क्षेत्र की रहने वाली है, जिसने संयुक्त अरब अमीरात की मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए सम्मान की बात है, विशेषकर महिलाआं के लिए, जो हर क्षेत्र में अग्रणीय है तथा राष्ट्र के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्नेहा नेगी ने यह उपलब्धि अपने परिश्रम…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के जूलॉजी विभाग द्वारा इंटरनेशनल डॉग डे के उपलक्ष्य में स्मरण उत्सव का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य था मनुष्य और कुत्तों की वर्षों की सौहार्द मैत्री को समझना और मनाना। इस कार्यक्रम के तहत सेल्फी विद अ डॉग दैट मैटर टू मी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय के छात्रों के साथ साथ राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू ठाकुर ने कुत्तों की विशेषताओं और भिन्न-भिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी| कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर वंदना गुप्ता ने प्रतिभागियों को…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल राजगढ़ के झिमिधार में तीन दिविसीय शनोल मेले के अवसर पर आयोजित कब्बड्डी प्रतियोगिता की ट्राफी डिम्बर ने अपने नाम की। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में डिम्बर ने पड़िया को हराया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पच्छाद विधायक रीना कश्यप बतौर मुख्यातिथी शामिल हुई। उन्होंने विजेता व् उपविजेता टीम के खिलाडियों को सम्मानित किया। विजेता टीम को 25 हजार केश प्राईज व् ट्राफी व् उपविजेता टीम को 11 हजार केश प्राईज से नवाजा गया। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि मेले व् त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति व सभ्यता के परिचायक है जिनका सरंक्षण एवं संवर्धन करना समय…

Read More