नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला रोजगार अधिकारी श्री अक्षय शर्मा ने आज यहां जानकारी दी है कि मैसर्ज सन फार्मा, गंगूवाला पांवटा साहिब में बी-फार्मा, एम-फार्मा, एमएससी कैमिस्ट्री, आईटीआई एवं डिप्लोमा इन इलेक्ट्रीकल व फिटर अभ्यर्थियों के लिए तहसील कार्यालय कमरऊ में 9 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10ः30 बजे कैम्पस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के पास कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए तथा उन्हें अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं अनुभव प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। अभ्यर्थी को कोविड-19 के तहत जारी दिषा-निर्देषों की भी पालना करनी होगी।
Author: Himachal Varta
(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के रामपुर लवी मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग मण्डल व खोलीघाट में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने, ननखड़ी में अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने तथा खनेरी अस्पताल में नए आधुनिक एक्स-रे संयंत्र प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला सनारसा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा रख-रखाव के लिए 60 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में…
(हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्राकृतिक खेती के परिणाम धरातल पर देखने को मिले हैं और इसका लाभ अब हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के किसानों को दिखाई दे रहा है और परिणामस्वरूप लगभग एक लाख 30 हजार किसान इस खेती से जुड़े हैं। राज्यपाल यह बात आज राजभवन में प्राकृतिक कृषि खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई की बैठक में बोल रहे थे। आर्लेकर ने कहा कि वे किसान नहीं हैं, लेकिन वे इस कृषि प्रणाली को लंबे समय से बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने सुभाष पालेकर से भी मुलाकात की थी और…
(हिमाचलवार्ता)। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की और उन्हें भारत और विदेशों में एसजेवीएनएल की विभिन्न परियोजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि एसजेवीएनएल वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में दो जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण कर रहा है। जिसमें 66 मेगावाट धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना और 210 मेगावाट लुहरी प्रथम चरण जल विद्युत परियोजना शामिल हैं। इनके अलावा, एसजेवीएनएल वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 9 और जलविद्युत परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है, जिनमें से 03 सतलुज बेसिन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिला सिरमौर में दिनांक 3 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने शिलाई में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर के अतिरिक्त जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री 03 सितम्बर को दोपहर 12 बजे सराहां में जनसभा सम्बोधित करने के उपरांत दोपहर 3 बजे शिलाई पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उप मण्डल कार्यालय शिलाई के प्रागंण में विभिन्न योजनाओं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शिलाई दौरे के उपरांत पांवटा पुलिस भी मुस्तेद हो गई है। इसी कड़ी में डीएसपी वीर बहादुर ने स्वयं मोर्चा संभाला है। ताकि किसी भी प्रकार का शरारती तत्व कार्यक्रम में दखल न दे सकें। गोर हो कि हिमाचल के मुख्यमंत्री तीन सितंबर को शिलाई दौरे पर हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं,तो वहीं पांवटा पुलिस ने भी कल के कार्यक्रम के लिए कमर कस ली है। बताते चले कि तीन वर्षों के बाद मुख्यमंत्री का शिलाई में पहला दौरा है और जनता को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब गुरुगरी कहलाता है साथ ही यहां तीन राज्यों की सीमा से सटा हुआ है। जिस कारण नशा माफियाओं काराज चला हुआ होता है। इसी कड़ी में पुलिस के हौसले भी दिनप्रतिदिन इन माफियाओं को सलाखों के पीछे धकेल रहे हैं। बात चाहे खनन माफियाओं की हो या चोरों की, पुलिस की पैनी नजर से कोई ओझल नही हो पाता है। बात करने पर पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि गिरी यमुना नदी में अवैध खनन करने वालों पर पुरुवाला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 चालान कर 30,000 का जुर्माना वसूला है । उन्होंने कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में आज प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह व पोषण माह अभियान का शुभारंभ नाहन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र नेगी ने दी। इस अवसर पर राजेंद्र नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मजदूरी की क्षति के बदले गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को नकद राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया जाता है। ताकि महिला के पहले जीवित बच्चे के जन्म से पहले और बाद में पर्याप्त विश्राम मिल सके। उन्होंने बताया कि इस प्रोत्साहन राशि से गर्भवती महिलाओं…