नाहन-20-( हिमाचलवार्ता)नवम्बर-देव दीपावाली एवं गुरू पर्व के महान दिवस पर श्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने के फैसले की घोषणा करना सारी दुनिया के लिए एक नया संदेश लेकर आया है। भारत का लोक तंत्र विश्व का सबसे शानदार लोकतंत्र बन कर उभरा है, नरेन्द्र भाई मोदी देश के सबसे बड़े स्टेटसमैन बन कर उभरे हैं। यह उदगार विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने की घोषणा के अवसर पर प्रस्तुत किए। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि अंग्रेज यानि…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर ऐतिहासिक रिज़ मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, पार्षद, उपायुक्त आदित्य नेगी, नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजति अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
अंतरराश्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला संपन्न नाहन (हिमाचलवार्ता)। अन्तर्राष्टीय श्री रेणुकाजी मेला-2021 विधिवत रूप से आज सम्पन्न हुआ, जिसके समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्री राजेद्र विष्वनाथ आर्लेकर ने देव पालकियों को कांधा देकर की। इसके पष्चात, राज्यपाल ने रेणु मंच से जिलावासियों को अपने सम्बोधित में कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं, जिनके माध्यम से हमें आपस में मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से मिली इस प्राचीन पारम्परिक धरोहर को संजोए रखना है। ये मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी…
मैहतपुर में 116 करोड़ रुपये की लागत से 45 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए शिमला (हिमाचलवार्ता)। सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण योजना, उर्वरक और कृषि उपकरणों के वितरण के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 68वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के मैहतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वर्ष 1892 में ऊना के पंजावर गांव…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया। राज्यपाल ने इस पवित्र दिवस पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को सर्वोपरि मानते हुए विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार किया। उन्होंने श्री गुरू नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उन्हें जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसविंदर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संगड़ाह पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वीरवार रात को संगडाह के डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में एसआईयू टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नौहराधार के नजदीक राजगढ़ रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक आल्टो कार आई। जिसमें बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से 3 किलो 551 ग्राम चरस बरामद हुई। इसमें एक व्यक्ति बोगधार व दूसरा व्यक्ति नौहराधार का रहने वाला हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29 के…
शिमला/नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘हाटी, वी एक्सिस्ट’ की स्क्रीनिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ शिमला के सातवे संस्करण में दिखाई जाएगी। इस समारोह में विभिन्न देशों की 58 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये फिल्में दुनिया के विभिन्न देशों अमेरिका, बेल्जियम, मोरक्को,साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, इटली, ताईवान, स्पेन से प्राप्त हुई हैं।’हाटी, वी एक्सिस्ट’ शिमला के विश्व विख्यात गेयटी थिएटर के मल्टी पर्पस हाल में 26 नवंबर दोपहर 1:45 बजे दिखाई जाएगी. देश विदेश से चयनित हुई लगभग 50 फिल्मों के बीच यह फिल्म भी अपनी छाप छोड़ेगी. अब तक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव के ऐतिहासिक 552वें प्रकटोत्सव के मौके पर गुरूवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंज प्यारों ने की। गुरुद्वारा साहिब से निकले इस नगर कीर्तन मे भारी संख्या मे संगतें मौजूद रही। यह नगर कीर्तन बाजार से होते हुए वाई प्वायंट, शमशेरपुर तथा बद्रीपुर पहुंचा। जहां से वापस गुरुद्वारा साहिब में देर शाम तक इसका समापन हुआ। दो साल बाद शहर में हुए नगर कीर्तन में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे, शामिल हुए। स्थानीय गतका पार्टी ने अपने हेरतअंगेज करतब दिखाकर सभी…