नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की देवनी पंचायत के डांडीपुर गांव को आज तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है इस गांव के लोगों को जनप्रतिनिधियों की तरफ़ से भी मात्र आश्वासन मिलते रहे है। अब गांव की इस समस्या को लेकर आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी आगे आई है। नाहन में मीडिया से बात करते हुए ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा इस समस्या को कई बार स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार के सामने उठाया गया है मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन महाविद्यालय में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर पुराने छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन प्राचार्या डॉ वीना राठौर की अध्यक्षता में हुआ।तीसरे दिन शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल के पहल स्वरूप सन 2017 के पास आउट तथा पुराने एन0 एस0एस0 के छात्रों को महाविद्यालय में वार्तालाप के लिए बुलाया गया। इस अवसर पर स्वंयसेवकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें निशा, करुणा, अवंतिका, तनुजा, प्रेरणा, पुष्पा…
हिमाचल प्रदेश वैक्सीनेशन अभियान का चैम्पियन बना- प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने कहा- हिमाचल इस बात का प्रमाण है कि कैसे देश का ग्रामीण समाज दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान को सशक्त बना रहा है मुख्यमंत्री ने कहा आगामी नवम्बर माह के अन्त तक हासिल करेंगे प्रदेश की व्यस्क आबादी को दूसरी डोज के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रदेश के कोरोना योद्धाओं और लाभार्थियों के साथ वैक्सीन संवाद के बाद प्रदेश की जनता को सम्बोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पीटरहाॅफ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के ग्रामीण इलाके के 6 युवाओं ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ये सभी युवा इतिहास विषय स्कूल लेक्चरर बने है। खास बात ये है कि ये इनमें से 4 सिरमौर के अलग -अलग स्कूलों में बतौर एसएमसी शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लेक्चररपरीक्षा में टिकरी गांव की शीतल पुत्री मुल्तान सिंह व अंधेरी गांव के अशोक कुमार पुत्र कांशीराम उतीर्ण हुए है। ये दोनों एसएमसी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा टिकरी गांव की ही प्रियंका पुत्री जीत सिंह भी इतिहास…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। रविवार को उपमंडल पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत निहालगढ़ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ज्वालापुर वार्ड नम्बर एक में पोषण माह के अंतर्गत पोषण दिवस एवं प्रधानमंत्री मातृत्व सप्ताह का एक विशेष आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत प्रधान सोनिया व वार्ड सदस्य रणजीत सिंह ने सभी को बधाई दी और कहा कि यह खुशी की बात है कि अब बेटियों के लिए भी हिमाचल सरकार कई अन्य योजनाएं लागू कर रही है। इस मातृत्व सप्ताह के आयोजन के दौरान पोषण एवं पीएमएमवी. आई वृत पर्यवेक्षक इंद्रजीत कौर ने विभागीय स्कीमों जैसे शगुन योजना,बेटी है अनमोल आदि अन्य योजनाओं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कैबिनेट बैठक से राजगढ़ में बीएमओ कार्यलय और सराहां में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में तीन अतिरिक्त कमरों की स्वीकृति प्रदान करने पर भाजपा पच्छाद मण्डल ने जयराम सरकार का आभार प्रकट किया है। भाजपा मिडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने विशेष बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 3 सितम्बर का पच्छाद दौरा पच्छाद के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। राजगढ़ में जेएसवी और सरांह में विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा से लोगों को लाभ होगा। पच्छाद को बड़ी बड़ी योजनाएं व अनेको कार्यालय मिलने से हर पच्छादवासी में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। चाइल्ड लाइन टीम समन्वयक सुमित्रा शर्मा वह टीम सदस्य सुरेश पाल द्वारा पांवटा साहिब के गोंदपुर में दिन का आउटरीच किया गया। जिसमें टीम द्वारा सबसे पहले पांवटा थाने में डीडी एंट्री करवाई गई उसके बाद टीम द्वारा गोंदपुर में आउटरीच व रेकी की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य चाइल्ड लेबर व चाइल्डलाइन सर्विस के बारे में लोगों तथा बच्चों को जागरूक करना था टीम द्वारा होटल, प्रचूर्ण दुकानो,स्वीट शॉप, मोमो शॉप, सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें टीम ने पाया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे काम कर रहे थे। टीम द्वारा दुकान मालिकों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में आज दो दिवसीय स्थिरता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आरंभ हो गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से संबंधित चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सम्मेलन की शुरुआत पुरातन संगीत शब्द ,दिव्य शब्द, गायन, के साथ की गई इसके बाद इटर्नल यूनिवर्सिटी के सहायक उप कुलपति डॉ एस एस अहलूवालिया द्वारा स्वागत भाषण, एवं प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्जवलन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महान संत बाबा इकबाल सिंह इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि तरुण श्रीधर…