नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नाहन द्वारा 28 नवंबर रविवार को माता भंगायणी देवी मंदिर परिसर में विशाल मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अस्पताल के बाद सेवारत विभिन्न अनुभवी चिकित्सको द्वारा हरिपुरधार एवं आस पास के गांव के लोगों की मुफ्त जाँच की जाएगी एवं परामर्श दिया जायेगा। श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया की हरिपुरधार के मंदिर परिसर में एक दिवसीय मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में जनरल सर्जन , लै लैप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल फिजिशियन, हृदय रोग…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा सिविल अस्पताल में अभी भी कुल 22 में से चिकित्सकों के छह रिक्त पद है, जिनके पदों को भरने के लिए अक्सर ही ऊर्जा मंत्री मीडिया के सामने वायदे करते हैं,जो किये वायदे आज हवा हवाई हो रहे हैं। पांवटा सिविल अस्पताल में चार डॉक्टरों में दो सर्जन,रेडियोलॉजिस्ट व एनेस्थीसिया चिकित्सक के एक -एक पद भरने के आदेश हुए थे,हैरानी की बात तो यह है कि आदेश होने के बावजूद भी किसी चिकित्सक ने पदभार तक नहीं संभाला है। पिछले पांच वर्षों से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन न मंत्री साहब कुछ कर रहे…
पांवटा साहिब 27 नवम्बर (हिमाचल वार्ता) :- निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब से भारत निर्वाचन आयोग की डेमोक्रेसी वैन को हरी झण्डी दिखाकर पांवटा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार हेतु रवाना किया। उप मंडल अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 नवम्बर, 2021 से 9 दिसंबर, 2021 तक मतदाता सूचियों का (विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण- 2022) पंजीकरण तथा फोटो पहचान पत्र में प्रविष्टियों की शुद्धि करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस डेमोक्रेसी वैन के माध्यम से आज पांवटा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्व बैंक के सौजन्य से नाहन शहर के सौन्दर्यकरण के लिए 264 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे और इस योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद अगले 8 वर्षों तक इसके रख रखाव में अतिरिक्त 159 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने एलएनटी इंजीनीयर कम्पनी के सदस्यों द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय में डीपीआर की प्रस्तुति के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस सौन्दर्यकरण योजना के अतंर्गत नाहन शहर के आसपास की लगभग 47 किलोमीटर सडकों को विकसित किया जाएगा जिसमें नगर परिषद की 21 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग की 12 किलोमीटर व…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मेरी पहली प्राथमिकता पच्छाद विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में पहले स्थान पर पहुंचाना है जिसके लिए वे लगातार प्रयास कर रही है और इस समय पच्छाद विधानसभा में अलग अलग स्थानों पर करोडो रुपये की विकास योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। यह बात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने धनच मानवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण एवं समग्र विकास हो रहा है और समाज के हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इनमे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समता, न्याय व समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने अधिकारियों को बताया कि हमारे संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को विधिवत रूप से अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जागरूक करवाना था। इंचार्ज रजनी गुप्ता ने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को तत्काल अपातकालीन एवं गैर अपातकालीन सुविधाओं के साथ हर संभव उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया एवं आपातकालीन सहायता नंबर भी उपलब्ध करवाए । काउंसलर रविता चौहान द्वारा वन सेंटर के उद्देश्य एवं लक्ष्य के बारे में जानकारी दी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के बर्मा पापड़ी, कोलावालाभूड़, कण्डईवाला आदि क्षेत्र के लोगों ने परिवहन विभाग से क्षेत्र में अतिरिक्त बसें लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय इन क्षेत्रों से जिला मुख्यालय नाहन की तरफ आने वाली बसों में भारी भीड़ रहती है आलम यह होता है कि 32 सीटर बस में भी 100 से अधिक सवारियां सफर करती है ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है लोगों का कहना है कि सुबह के समय में बड़ी संख्या में शैक्षिक संस्थानों के छात्र के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े सरकारी कर्मचारी…