Author: Himachal Varta

नाहन 29 नवम्बर (हिमाचल वार्ता) :- पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर काम कर रही एबीसीआई कंपनी की मनमानी जारी है। कम्पनी ने सतौन में गांव के बीचोबीच खेतों के साथ खुदाई का मलबा फेंकने पर स्थानीय ग्रामीण भड़क गये है तथा महौल तनावपूर्ण हो गया। महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर माहौल को शांत करवाया। ग्रामीणों के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 का इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। पांवटा साहिब से सतौन तक का कार्य एबीसीआई कंपनी को मिल रहा है। एबीसीआई कंपनी ने सतौन के आसपास सड़क को…

Read More

नाहन  29 नवम्बर (हिमाचल वार्ता) :- एनपीएसई के बेनर तले डाईट नाहनमें विभिन्न विभागो के कर्मचारियों ने एक जुट हो कर संघर्ष करने की योजना बनाई। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर ने कहा कि निसन्देह सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को सेवाकाल में अक्षमता अथवा देहांत पर पारिवारिक पेंशन की घोषणा सराहनीय पहल हें। परंतु दशको सेवा के बाद पेंशन रहित बुढापा अत्यंत चिंता का विषय है। इस बेठ्क में महाविद्यालय प्राध्यापक संघ जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र तोमर,  प्रो देवेन्द्र शर्मा , प्रोफेसर रवि शर्मा , विद्युत विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ जिला महासचिव अभियंता रणवीर सिंह , प्रवक्ता संघ राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता) तहसीलकल्याण अधिकारी शिमला (शहरी) सुरेंद्र भिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा “जयपुर फुट” नामक संस्था के सौजन्य से 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2021 तक दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन होटल फिरहिल नजदीक आरटीओ कार्यालय शिमला में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग जैसे हाथ, टांग, पैर, बाजू आदि प्रत्यारोपित किए जायेंगे। शिविर में शिमला जोन के जिला सिरमौर, सोलन, शिमला, किन्नौर तथा जिला कुल्लू  के आनी व निरमंड के दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि…

Read More

डा. बिन्दल ने मंडेरवा पुल का भूमि पूजन कर किया कार्य का शुभारम्भ नाहन-(हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा के तहत विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में मारकंडा नदी पर मंडेरवा पुल का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। मंडेरवा पुल का निर्माण करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में मारकंडा नदी बरसात के दिनों में स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाती थी, लोगों का जीवन दूभर हो जाता था। किन्तु अब क्षेत्र के लोग बरसात के दिनों में बाजार,…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में आज शिशु रोग विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. एनके महिंद्रू ने शिरकत की। जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर एमएस डॉ. श्याम कौशिक उपस्थित हुए। जानकारी देते हुए डा. श्याम कौशिक ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज यहां एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें विजेता रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विकृत विज्ञान विषय पर आयोजित…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में इंट्रा मुरल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ है। जिसमें विशिष्ट अतिथि एचपीसीए के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी व मुख्य अतिथि प्रचार्य वीणा राठौर मौजूद रही। इस दौरान फाइनल मुकाबले में पहले टॉस करवाया गया ,जिसमें पहले राउंड में व्हाइट स्टार ने बल्लेबाजी का निर्णय किया तो वहीं मास्टर्स इलेवन ने गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वाइट स्टार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों के लक्ष्य दूसरी टीम के लिए रखा , जिसमें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मास्टर इलेवन की टीम ने रोमांचक मैच खेला। फाइनल…

Read More

राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। रखरखाव के अभाव में उठाऊ सिंचाई योजना फागू इन दिनों के बदहाली के आंसू बहा रही है । जिसके चलते इस क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों की सिंचाई करने से महरूम है और फसलें बर्बाद होने की कागार पर है । आलम यह है कि ़ बीते कई दिनों से पंपिग मशीन पर गिरा पेड को हटाने की विभाग द्वारा कोई जहमत नहीं की गई । जिससे प्रतीत होता है कि जल शक्ति विभाग इस योजना के रखरखाव के प्रति कितना गंभीर है । बता दें कि करीब तीस वर्ष पहले इस क्षेत्र के पांच गांव फागू,…

Read More

राजगढ़ उपमंडल की कोला देवी ने उठाया योजना का भरपूर लाभ नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही ’’मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस योजना’’ प्रदेश के किसानों व बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों को अपने खुले खेतों में बहुत मेहनत करने के बावजूद मौसम की स्थिति प्रतिकूल रहने पर मेहनताना का उचित लाभ नहीं मिल पाता है जिस कारण उन्हें मायूसी व निराशा जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिले इसी को मध्यनज़र रखते हुए प्रदेश सरकार किसानों को पॉलीहाउस स्थापित करने के लिए 85 प्रतिशत अनुदान प्रदान…

Read More