नाहन 02 दिसंबर (हिमाचलवार्ता) :- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजगढ़ कॉलेज मे रेड रिबन क्लब द्वारा बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सविता सहगल ने किया। इस अवसर पर भाषण, रंगोली तथा नारा लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरुकता फैलाने का प्रयास किया गया। भाषण प्रतियोगिता मे बीएससी तृतीय वर्ष व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने लेक्चर सीरीज के माध्यम से एचआईवी एड्स के इतिहास,आंकड़ों, लक्षण,संक्रमण, उपचार, प्रसार, एड्स ग्रस्त रोगियों के प्रति व्यवहार आदि पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस भाषण प्रतियोगिता में रितिक ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय तथा…
Author: Himachal Varta
बेरोजगार हो तो सरकारी डिपो है अच्छा अवसर , सिरमौर में डिपो खुलेगी 18 उचित मूल्य की दुकाने जानिए….. नाहन 02 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) : -९जिला सिरमौर के विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत बाली कोटी के ग्राम मशवाड , ग्राम पंचायत कोटा पाब के ग्राम कांडी , ग्राम पंचायत अजरोली के ग्राम जास्वी, ग्राम पंचायत बिडला दिग्वा के ग्राम दिग्वा , ग्राम टिम्बी तथा विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के ग्राम भारापुर , ग्राम पंचायत भांटावाली के ग्राम किशनपुरा, ग्राम पंचायत शमाह पम्ता के ग्राम शमाह पम्ता व पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में उचित…
नाहन 02 दिसंबर (हिमाचलवार्ता) :- पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने युवा पीढ़ी से अपनी समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया है। मेला राम शर्मा आज ग्राम पंचायत भवाई के कुफर गांव में बालेश्वर नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक मशराली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से विमुख हो रही है और यह समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से सिरमौर जिले की सांस्कृतिक…
पांवटा साहिब 02 (हिमाचलवार्ता)- बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने जिला सिरमौर के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज पांवटा साहिब विधानसभा के आंज भोज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलाथा बढाणा के ग्राम बढाणा में लोगों की मांगों व जन समस्याओं को सुना और इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आंज भोज क्षेत्र में दौरा करवाया जाएगा तथा उन्हीं के कर कमलों से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का स्थाई समाधान होगा। इस दौरान क्षेत्र…
नाहन 02 दिसम्बर -(हिमाचल वार्ता) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 56 नाहन द्वारा आज यहां आईटीआई में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के तहत शिविर लगाया गया जिसमें विशेष रूप से उन युवाओं, जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है या 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष होने जा रही है, को मतदाता पंजीकरण करवाने के लिए प्ररित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को फार्म न0-6,7,8 और 8ए के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें बताया गया कि वह वोटर हेल्पलाइन एप और नैशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर भी अपना पंजीकरण तथा वोटर कार्ड में कोई भी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लिए एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना के लिए सैद्धान्तिक रूप से स्वीकृति प्राप्त करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि इसमें से 90 प्रतिशत ऋण राशि होगी, जो भारत सरकार द्वारा समर्थित होगी जबकि 10 प्रतिशत राज्य का हिस्सा होगा, क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक विशेष श्रेणी का राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में नये पर्यटन स्थलों को विकसित करने के अतिरिक्त मौजूदा पर्यटन स्थलों का रख-रखाव, सुधारीकरण और सांस्कृतिक धरोहर का सरंक्षण…
विश्वविद्यालय अधिक से अधिक कृषकों को खाद्य प्रसंस्करण में प्रशिक्षित कर नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करेंः जय राम ठाकुर शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डाॅ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बागवानी क्षेत्र मेें आशातीत प्रगति की है और यह क्षेत्र कृषि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण घटक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में बागवानी क्षेत्र का योगदान लगभग 33 प्रतिशत है और केवल सेब का ही वार्षिक कारोबार पांच…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में कृत्रिम अंग प्रदान करने की सुविधा आरम्भ करने के लिए कदम उठाएगी, इसके लिए चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को प्रर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि राज्य में जरूरतमंद इस सुविधा से वंचित न रहें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राज्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति-जयपुर-फुट के सहयोग से कृत्रिम अंगों के प्रत्यारोपण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारम्भ करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति पीडि़त मानवता की मदद कर बहुत…