नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के इन इलाकों में 11 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पांवटा फीडर व अस्पताल फीडर के 11 केवी में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता बिजली विभाग सब डिवीजन पांवटा मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से सुबह 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि पांवट मरम्मत कार्य के चलते बद्रीपुर, मुख्य बाजार पांवटा, यमुना विहार, वार्ड नंबर 05, अनाज मंडी, शमशेरपुर, शिवा कॉलोनी, तहसील ऑफिस, इंदिरा मार्केट, पुलिस स्टेशन,…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बाहती विकास युवा मंच जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम नारीवाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता को अपनी बस्ती तक सड़क न बनाए जाने के कारणवश एक ज्ञापन प्रेषित किया। मंच का कहना है कि ग्राम नारीवाला में एनएच 707 के साथ लगते शिव मंदिर से लेकर चौधरी बस्ती तक लगभग एक किलोमीटर की सड़क लगभग 2 वर्षों से स्वीकृत हुई है, जोकि वन क्षेत्र की भूमि पर बनाई जानी है। गत वर्ष में सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर विभाग को सौंप दी गई थी। परंतु अभी तक सड़क का निर्माण…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिहं तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड राजगढ की ग्राम पंचायत कोटी पधोग में 12 सितम्बर 2021 को जनमंच का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्री जनमंच गतिविधि के अतंर्गत 12 सितम्बर तक ग्राम पंचायत कोटी पधोग में आधार केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां आधार कार्ड बनाने तथा आधार कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटी को ठीक करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 12 सितम्बर तक ग्राम पंचायत कोटी पधोग में स्थापित अस्थाई आधार केन्द्र के चलते उपायुक्त कार्यालय सिरमौर में स्थित आधार केन्द्र का आधार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी की स्मृति में उनके गृह नगर संगड़ाह में बन रहे पार्क का खंड विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट के मुताबिक पार्क का आधारभूत ढांचा तैयार हो चुका है तथा अब यहां केवल खेल मैदान को समतल किए जाने, 3 जगहों मे बेंच लगाने, क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत, शौचालय मे पानी की व्यवस्था करने व फिनिशिंग जैसे काम ही शेष है। विभाग के अनुसार उद्घाटन की तारीख तय होते ही 2-3 दिन मे उक्त कार्य किए जा सकते हैं। उपलब्ध 27 लाख के बजट मे से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय राजमार्ग 07 कालाअंब – पांवटा साहिब – देहरादून का मरम्मत कार्य जोरों पर चल रहा है जिस पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है।दरअसल बरसात के कारण कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है जिसे अब दुरुस्त किया जा रहा है। विधायक राजीव बिंदल ने बताया कि कालाअंब से लेकर पांवटा साहिब तक राष्ट्रीय राजमार्ग की मेंटेनेंस व विस्तारीकरण का कार्य जोरों पर चला हुआ है। बिन्दल ने यह भी कहा कि एनएच 07 पर खजूरना में मारकंडा नदी पर अतिरक्त डबल लेन पुल बनाने की स्वीकृति केंद्र सरकार से प्राप्त हुई है जिस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन में एचआरटीसी कर्मचारियों ने जेसीसी के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग की। इस दौरान इन कर्मियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए कर्मचारियों नेताओं बताया कि कर्मचारियों के करीब 550 करोड के वित्तीय मामले लंबित पड़े हैं जिसके बारे में कर्मचारियों ने 5 अगस्त को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा था परंतु 1 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया इसलिए एचआरटीसी कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 9 सितंबर से 13 सितंबर तक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब विश्वकर्मा मंदिर में सनातन धर्म संगठन की और से एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन 60 लोगों ने रक्त दान किया। बता दे कि इस दौरान पांवटा साहिब के क्षेत्रों से आये लोगों ने यहां रक्तदान किया और युवा समाज को ऐसा सन्देश दिया कि युवाओं से ही समाज का निर्माण होता है और युवाओं को नशे की लत छोड़कर समाज को आइना दिखाने का कार्य करता है। वहीं इस मौके रक्तदाताओं का कहना है कि उन्हें रक्तदान करके बेहतर महसूस हो रहा है , क्योंकि कोविड के दौरान गहरा संकट देश…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नाहन में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल द्वारा की गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिला परिषद अध्यक्षा द्वारा सम्मानित किया है। पावटा साहिब के जाखना सर्कल में कार्यरत सुपरवाइजर बृजबाला शर्मा को मातृ वंदना योजना पर सराहनीय कार्य करने के लिए जिला परिषद अध्यक्षा द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर पावटा ब्लाक परियोजना अधिकारी रूपेश तोमर को समानित किया गया है। जिला…