Author: Himachal Varta

आरोग्य भारती संस्था के प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए आज जीवनशैली में बदलाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में बहुत से गंभीर रोग जीवन शैली की विकृति के कारण हो रहे हैं, जिनसे सही जीवनशैली व खान-पान के जरिए ही बचा जा सकता है। यह बात राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज ऊना में आयोजित आरोग्य भारती संस्था के प्रांत अधिवेशन में कही। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पाए जाने वाले औषधीय पौधों का दस्तावेजीकरण आवश्यक है, ताकि लोगों को…

Read More

कुपवी में 180 करोड़ रुपये की 46 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में 180 करोड़ रुपये लागत की 46 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। कुपवी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कुपवी में उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने बलघार में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कोठी-हलोग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर माता चिंतपूर्णी की संध्या आरती में भी शामिल हुए और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में करोड़ों भक्तों की आस्था है तथा यहां विश्व भर से श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज जिला ऊना के थाना कलां गौशाला में तुलसी अनुष्ठान व गौ पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर भी उपस्थित थेे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश को संरक्षण प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में बीस हजार से अधिक बेसहारा गौवंश को सहारा प्रदान किया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक गौ अभ्यारण्य तथा बड़ी गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है जिससे सड़कों पर…

Read More

राजगढ़ 28 नवंबर (हिमाचल वार्ता) :-  रखरखाव के अभाव में उठाऊ सिंचाई योजना फागू इन दिनों के बदहाली के आंसू बहा रही  है । जिसके चलते इस क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों की सिंचाई करने से महरूम है और फसलें बर्बाद होने की कागार पर है । आलम यह है कि ़ बीते कई दिनों से पंपिग मशीन पर गिरा पेड को हटाने की विभाग द्वारा कोई जहमत नहीं की गई । जिससे प्रतीत होता है कि  जल शक्ति विभाग इस योजना के रखरखाव के प्रति कितना  गंभीर है । बता दें कि करीब तीस वर्ष पहले इस क्षेत्र के…

Read More

 18 से अधिक आयु के सभी लोगों की कोरोना रोधी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए जिला में रविवार को विशेष टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। रविवार सुबह भोरंज पहुंचकर मोबाइल टीमों को किया रवाना विशेष टीकाकरण दिवस के तहत मोबाइल टीमों ने सुबह ही आरंभ किया टीकाकरण (हिमाचल वार्ता) हमीरपुर 28-11-2021 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की कोरोना रोधी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए जिला में रविवार को विशेष टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए रविवार को जिले भर में लगभग 200 मोबाइल टीमों ने सुबह से ही घर-घर दस्तक…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 6 से 15 दिसम्बर, 2021 तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अभियान के दौरान जिलावासियों को मौसम और सड़क के हालात के अनुसार रक्षात्मक रूप से वाहन चलाने, वाहन लाइटों का सही प्रयोग, हॉर्न का सही प्रयोग, सीट बेल्ट, सड़क लाईटों की सही जानकारी, सड़क पर दूसरे वाहनों से उचित दूरी, दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट का इस्तेमाल सहित अन्य सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां एक सफल और प्रख्यात हिंदी लेखक राजेंद्र राजन द्वारा रचित पुस्तक ‘अनसंग कम्पोजर ऑफ आईएनए कैप्टन राम सिंह ठाकुर जन गण धुन के जनक’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में आईएनए सोल्जर के क्रमबद्ध इतिहास को प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के लिए राम सिंह के उल्लेखनीय और ऐतिहासिक योगदान को प्रकाश में लाने के लिए लेखक के प्रयासों की सराहना की। कैप्टन राम सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी और आईएनए तथा प्रोविंशियल आम्र्ड कांस्टेबुलरी, लखनऊ के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक थे। राजेंद्र राजन हिंदी के एक प्रख्यात लेखक हैं और…

Read More