जनमंच में सड़क, पानी, बिजली व राजस्व की 41 शिकायते मौके पर निपटाई, 85 से अधिक प्राप्त हुई मांगे नाहन (हिमाचलवार्ता)। रेणुका बाध विस्थापितों के सभी 1142 परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विस्थापित परिवारों को आबटित की गई भूमि से सम्बन्धित सभी समस्याओं को मौके पर जाकर अधिकारियों द्वारा निपटाया जाएगा। यह वाक्य बहुउददेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत जामू कोटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि बांध विस्थापित परिवारों की समस्याओं को दूर करने…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ के वार्ड नंबर 6 व् 7 के साथ साथ फिटनेस की चाहत रखने वाले अन्य वार्डो के लोगो को जिम्नेजियम की सुविधा मिलेगी । यहाँ के वार्ड 7 में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित एंजल फिटनेस वर्ड नाम से एक जिम्नेजियम का विधिवत शुभारम्भ तहसीलदार राजगढ़ कपिल तोमर ने बतौर मुख्यातिथी शामिल होते हुए किया । उन्होंने कहा कि आज की भागदोड़ की जीवनशैली में जब लोग नई नई बीमारियों की चपेट में आ रहे है तो ऐसे में सभी को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । इस कड़ी में जिम जैसी सुविधाए अहम…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज शनिवार को विशेष अन्वेषण इकाई (नाहन), जिला सिरमौर की टीम गश्त के दौरान नौहराधार में मौजूद थी तो उक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिपुरधार सड़क नौहराधार पर पैदल आ रहे व्यक्ति निवासी गांव जुईनल (कुपवी), जिला शिमला, उम्र 40 के कब्जा से 1.587 किलो ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में 20 ND&PS ACT के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। चाइल्डलाइन सिरमौर की टीम द्वारा दोस्ती सप्ताह के पांचवे दिन मे हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया और जिला सिरमौर के शासन प्रशासन (नाहन) के सभी कार्यालय का विज़िट किया गया। जिसकी सर्वप्रथम शुरुआत जिला उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम को दोस्ती बैंड पहनाकर और हस्ताक्षर से की गई। चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम समन्वयक सुमित्रा शर्मा , अंजना सदस्य राजेन्द्र सिंह, रघुबीर और सुरेश पाल आदि ने बताया कि इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जी भी उपस्थित रहे उन्होंने भी इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और हस्ताक्षर कर चाइल्ड लाइन से दोस्ती का संदेश दिया। समन्वयक सुमित्रा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री गुरु नानक देव महाराज जी के पावन प्रकाश उत्सव को समर्पित आयोजित हुई दशमेश कब्बडी कप प्रतियोगिता का कल देर रात समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एबीसीडी इंडिया के फाउंडर इ. हरप्रीत सिंह व एक्सईएन लोक निर्माण विभाग वीके अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में फाइनल मुकाबले में नाहन कबड्डी अकादमी ने पांवटा को हराकर एवं प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में हिमाचल ने हरियाणा को मात देते हुए दशमेश कप अपने नाम किया। दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अनिन्दर सिंह नॉटी ने आज प्रेस वार्ता की, जिसमें मोदी सरकार द्वारा वापस लिए तीनों कृषि कानूनों की खुशी जाहिर की गई । उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में मोदी सरकार के अहंकार के टूटने का संदेश आया है। उन्होंने कहा कि कृषि क़ानून वापिस लेना सरकार की मजबूरी बन गया था क्योंकि उपचुनाव में जिस तरह से भाजपा की देश मे हार हुई है उससे साफ जाहिर है है कि कहीं न कहीं भाजपा मिशन रिपीट के लिए भी यह रास्ता अपना रही है। नॉटी सहित अन्य किसान कार्यकर्तोओं ने कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व सैनिक संघ राजगढ द्वारा आज अपना पहला स्थापना दिवस पीच वैली गुरूकुल स्कूल राजगढ के प्रांगण मे धूमधाम से मनाया गया जिसमे हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग के चैयरमैन सेवा निवृत मैजर जनरल अतुल कौशिश ने मुख्य अतिथि के रुप मे शिरकत की। इस मौका पर कौशिक ने कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी वोलंटियर सेना है। हम सब अपनी मर्जी से फ़ौज में जाते है और हमे किसी भी स्थिती में देश की अखंडता को ललकारने वाली चुनौती को स्वीकार करने का प्रशिक्षण मिलता है। आज हमारे समाज में तनाव है और समाज…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -देव दीपावाली एवं गुरू पर्व के महान दिवस पर श्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने के फैसले की घोषणा करना सारी दुनिया के लिए एक नया संदेश लेकर आया है। भारत का लोक तंत्र विश्व का सबसे शानदार लोकतंत्र बन कर उभरा है, नरेन्द्र भाई मोदी देश के सबसे बड़े स्टेटसमैन बन कर उभरे हैं। यह उदगार विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने की घोषणा के अवसर पर प्रस्तुत किए। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि अंग्रेज…