नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब राजकीय महाविद्यालय कफोटा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर चल रहा है। राजकीय महाविद्यालय कफोटा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर रविंद्र शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर में राजकीय महाविद्यालय कफोटा के 25 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं जिनमें 8 लड़के एवं 17 लड़कियां शामिल है। शिविर की शुरुआत प्रत्येक दिन सुबह प्रभात फेरी से होती है। तदोपरांत योग, प्राणायाम एवं परेड का अभ्यास करवाया जाता है। प्रोजेक्ट वर्क के तहत शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों के द्वारा गोद लिए हुए गांव पाब (कफोटा) के संपूर्ण गांव की सफाई,…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब बाल विकास परियोजना द्धारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिया गया है। गोर हो कि 23 अगस्त व 24 अगस्त को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने साक्षात्कार लिए थे। जिसका परिणाम इस प्रकार हैः 1-माशु-बृजबाला पत्नी अनिल कुमार 2-शिल्ला-पारूल पुण्डीर पत्नी कपिल देव 3-ढांंग रूहाना-अनिता देवी पत्नी टीकाराम 4-मिश्रवाला-सोनिया खान पत्नी इमरान खान 5-जामनीवाला-सुरेश कौर पत्नी बलवन्त कुमार 6-अजौली-पूनम देवी पत्नी जितेंद्र कुमार 7-फतेहपुर-लक्ष्मी पत्नी सुरेंद्र कुमार 8-सुनोग-रीतु देवी पत्नी सुभाष चौहान 9-शमाह-बबीता देवी पत्नी मनोज कुमार 10-गुददी-निर्जला देवी पुत्री बहादुर सिंह 11-बोहल-सपना देवी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित मैसर्स ब्लू स्टार कंपनी में सिरमौर के 52 युवाओं को रोजगार मिला है यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि गत दिवस उप रोजगार कार्यालय सराहां में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 115 युवाओं ने भाग लिया जिसमें से 52 युवाओं का चयन ऑपरेटर के रूप में किया गया है। उन्होंने बताया की रोजगार कार्यालय नाहन की ओर से इस माह सिरमौर के 50 अन्य युवाओं को कैरियर काउंसलिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय समय-समय पर जिला के अन्य क्षेत्रों में भी कैरियर काउंसलिंग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावाला भूड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बड़ा उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि कौलावाला भू़ड़ के लिए 6 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना को मंजूरी मिली है। इस योजना को सिरे चढ़वाने के लिए डा. बिन्दल पिछले काफी समय से निरंतर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज नाहन में प्रदान करते हुए कहा कि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में सरकार के आदेशानुसार सभी सरकारी विद्यालयों में एनएसएस द्वारा ऑनलाइन अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे है जिसमे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पावटा साहिब के स्वयं सेवकों द्वारा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। वर्तमान में विद्यालय के लगभग 140 विद्यार्थियो ने स्वेच्छा से देश सेवा व समाज सेवा के लिए एनएसएस से जुड़े है। विद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा कोरोना काल मे जन मानस को जागरूक करने के लिए मास्क वितरित किये, पोस्टर से व सोशल मीडिया से भी लोगो से आह्वान किया कि कोरोना से कैसे बचाव रखना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ उपमंडल शिलाई के चुनाव राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में संपन्न हुए। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ उपमंडल शिलाई के मीडिया प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के सदस्य राम भज शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाया एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्राबिल के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रताप चौहान एवं लायक राम कांटा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिंबी के वरिष्ठ प्रवक्ता सोहन सिंह…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं जहां घरों के बाहर खड़ी बाइकों पर हाथ साफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला पांवटा साहिब से सामने आया है जहां वार्ड 12 व 8 में सामने आया है। जहां शातिर चोर घरों के आगे खड़ी बाइकों को उड़ा ले गए हैं। हालांकि लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है,जहां पांवटा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकरी के मुताबिक पांवटा साहिब तीन राज्यों की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में यहां पर बाहरी राज्यों की आवजाही लगातार बनी रहती है। जहां इस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना के चलते इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत का मनाया जा रहा है। सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद सभी मंदिर प्रबंधकों को भी प्रशासन द्वारा जरूरी हिदायतें जारी की गई है। ऐतिहासिक से शहर नाहन के मंदिरों में आज सुबह से ही लोग मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे हालांकि इस बार ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली । ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल नाहन के पुजारी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक लोगों को मंदिरों में प्रवेश करने दिया जा रहा है साथ…