शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बद्रिका आश्रम एवं चैरिटेबल और सामाजिक कल्याण समिति बड़े पैमाने पर समुदाय और आश्रम के आसपास के गांवों की सेवा करने की दिशा में एक सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखी और स्वस्थ समाज के लिए ऐसे आश्रम महत्वपूर्ण हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं और मूल्यों को बनाए रखना चाहिए क्योंकि वे हमें सच्चा सुख और शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा देवभूमि हिमाचल के डलहौजी/चंबा से संबंध रखने वाली हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर जयराम ठाकुर ने हार्दिक बधाई दी। आपकी उपलब्धि पर हिमाचल को गर्व है। आप निरंतर यूं ही नये मुकाम हासिल करते रहें, यही कामना करता हूं।
161 करोड़ रुपये की 28 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए शिमला (हिमाचल वार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के सतीवाला में 161 करोड़ रुपये लागत की 28 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। सिरमौर जिले के सतीवाला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कालाअम्ब में उप-तहसील खोलने, रीगड़वाला ग्राम पंचायत कौलांवाला भूड़ में नई प्राथमिक पाठशाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कून को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों, जंगलाभूड व टोकियो में जमा दो कक्षाएं आरम्भ करने तथा बिजली बोर्ड के उच्च…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले के रेणुका में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया। उन्होंने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी उठाकर शोभा यात्रा में भाग लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक भंडार का अभिन्न अंग हैं और आने वाली पीढि़यों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री रेणुका जी अंतर्राष्ट्रीय मेला के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही श्री रेणुका जी डैम के शिलान्यास किया जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छोटे से प्रदेश को 7000 करोड का एक बड़ा प्रोजेक्ट बनाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी डैम को लेकर के तमाम औपचारिकता पूरी हो चुकी है। फॉरेस्ट क्लियरेंस सहित अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया गया है। अब केवल सीसीए की क्लियरेंस होना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रेणुका जी डैम की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ विकास खंड के देवठी मंझगांव में ऐतिहासिक धार्मिक एवं पांरपरिक जिला स्तरीय एकादशी मेला इस वर्ष 14 से 20 नवंबर तक मनाया जा रहा है। मेला समिति के सदस्य रमेश सरैक ने बताया कि 14 नवंबर को हरिप्रबोधनी एकादशी पर्व पर मेले का शुभारंभ रूद्र देवता की पांरपरिक पूजा से हुआ। इस दौरान रूद्र देवता प्रमुख मंदिर से निकलकर सात दिनों तक एक अन्य मंदिर, जिसे मौड़ कहते हैं, में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है। सरैक ने बताया कि मेले का विशेष पर्व 18 व 19 नंवबर को होगा तथा 20 नंवबर को मेले के समापन…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। ज़िला मुस्लिम वैलफियर सोसायटी के अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद और राज्य मुस्लिम वैलफियर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार नसीम मुहम्मद दीदान की अध्यक्षता में सोसाइटी के सदस्यों ने मौलाना कबीरुद्दीन फारान मज़ाहिरी को फिर से मदरसा का़दरिया के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। सोसाइटी के सदस्यों ने शाल व फूलों का गुल्दस्ता दे कर उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यकर्म में,मौलाना अब्दुल रउफ,क़ारी,मुहम्मद इकराम, मौलान मुहम्मद आश्क़ि अली,हाजी शहीद,हाजी मुज़म्मिल, इन्सपैक्टर खलील अहमद, नसिम मलिक, मुहम्मद आलिम,, एस0डी0ओ मुहम्मद शाहीन उपस्थित रहे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मां बेटे की मिलन के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आज विधिवत आगाज हो गया । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परंपरा अनुसार देव पालकी को कंधा देकर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ददाहू स्कूल ग्राउंड से देवपालकियों को कंधा देकर देव पालकीयों को मेला स्थल के लिए रवाना किया। इस दौरान पारम्परिक ढोल नगाड़ो की धुनों पर भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के जयकारों से पूरी रेणुका घाटी गूंज उठी। मीडिया से बात करते हुए और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला व प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की…