नाहन (हिमाचलवार्ता)। सत्र 2021-22 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में 11वीं कक्षा विज्ञान एवं कला संकाय में दाखिला लेने के लिएआवेदन फार्म ऑनलाइन माध्यम द्वारा भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31अगस्त 2021 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्रतिवारी ने दी। आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2020-21में जिला सिरमौर के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षाउत्तीर्ण की हो व अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2003 से 31 मई 2007 के मध्य होनीचहिए। 11वीं कक्षा में प्रवेश 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सिरमौर स्वास्थ्य विभाग ने अब कमर कस ली है। जिसको लेकर संवेदनशील क्षेत्र पांवटा साहिब में भी बेंगलुरु से सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का सामान पहुंचा है। हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के सीमाएं होने की वजह से संक्रमण का खतरा लगातर बढ़ रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमे द्वारा पीएचसी ऑक्सीजन का प्लांट पांवटा सिविल अस्पताल में लगवाया जा रहा है। बंगलुरु से सामान पहुंच चुका है। जिसका निरीक्षण करने स्वयं नाहन में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संजीव सहगल पांवटा पहुंचे। संजीव सहगल ने बताया कि पांवटा सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के दुर्गम इलाक़ों में भी सरकार के निर्देशानुसार वेक्सिनेशन का कार्य जोरों पर चला हुआ है। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के साथ-साथ जन जागरूकता के लिए वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान भी जारी है। सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र हरिपुरधार की कहें तो यहां दो वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार हरिपुरधार सितेंद्रजीत ने बताया कि शतप्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पर सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसके लिए व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चला हुआ है । उन्होंने कहा कि हरिपुरधार में बस स्टैंड के अलावा माता भंगायणी मंदिर परिसर में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित जिला रेडक्रॉस भवन के सरांय में फिर से रात्रि ठहराव की सुविधा निम्न दरों में उपलब्ध होगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी प्रियंका चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि गत महीनों से रेडक्रॉस सरांय में मरम्मत कार्य के चलते भवन में ठहराव की सुविधा बंद कर दी गई थी। जिसे अब फिर से शुरु कर दी गई है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ उपमंडल में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छूटे हुए लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए राजगढ़ खण्ड की सभी पंचायतों में पंचायत वार टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से वंचित न रहे। यह बात एसडीएम एवं अध्यक्ष उपमंडलीय कोविड टास्क फोर्स कमेटी राजगढ़़ सुरेंद्र मोहन ने टीकाकरण के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पंचायत वार पंचायत घरों, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्थापित किए गए टीकाकरण केन्द्रों में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में एकमात्र रोजगार के बड़े साधन माइनिंग को उद्योग का दर्जा मिलना चाहिए ताकि खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों और क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। यह मांग सिरमौर माईन ऑनर एसोसिएशन पांवटा साहिब ने निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति के समक्ष उठाई है। गौर हो कि निदेशक उद्योग सिरमौर जिला के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कालाअंब और पांवटा साहिब के साथ बैठकें कर समस्याएं जानी। इस दौरान सिरमौर माईन ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला और अपना मांग पत्र उन्हे सौंपा। जिला सिरमौर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए सभी साझाधारकों के सक्रिय प्रयासों की आवश्यकता है। यह वाक्य आज अध्यक्षा राज्य बाल आयोग वंदना योगी ने नाहन के बचत भवन में जिला बाल सरक्षण इकाई सिरमौर की ओर से आयोजित बाल संरक्षण से जुडे साझाधारकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सभी साझाधारकों के आपसी समन्वय और सहयोग से बाल अधिकारों की रक्षा संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी से बच्चों को मुक्त कराना और गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और सरकारी योजनाओं…
फूलपुर पेयजल योजना पर व्यय होंगे 1 करोड़ 76 लाख नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार लोगों को पेयजल तथा सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत सकंल्प है, जिसके लिए सरकार द्वारा उपयुक्त बजट का प्रावधान किया गया है ताकि लोगों की पेयजल तथा सिंचाई समस्या का निराकरण किया जा सके। यह जानकारी बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलपुर में 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना का भूमि पूजन करने के उपरांत उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा…