Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में वर्ल्ड फ्लू के खतरे के बीच शिलाई से 4 किलोमीटर दूर टिक्कर के समीप नाया खड में 2 गिद्ध  मृतक अवस्था में मिले। जिससे लोगों में वर्ल्ड फ्लू की दहशत है लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी अनुसार गुरुवार को उपमंडल शिलाई से चार किलोमीटर दूर टिक्कर के समीप नाया में मृतक अवस्था में मिले 2 गिद्ध से लोग वर्ल्ड फ्लू के खतरे से आशंकित है। क्षेत्र में पक्षियों के मरने की यह दूसरी घटना है इससे पूर्व तिलोर  के समीप…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में गरीब बच्चों को अब मुक्त में शिक्षा मिलेगी। स्टोन क्रेशर बस्ती में गरीब बच्चों के लिए मेडिकल एम्बेसडरस के सहयोग द्वारा टयूशन सेंटर संचालित किया गया है। बता दे कि रामपुर घाट में प्रवासी बच्चों के लिए मुफ्त में ट्यूशन सेंटर खोला गया है। यह उन बच्चों के लिए है जो ना तो स्कूल जा रहे हैं और बेहद गरीब परिवारों से संबंधित है। मेडिकल एम्बेसडरस प्रेमनगर देहरादून उतराखण्ड के सहयोग द्वारा टयूशन सेंटर खोला गया है । जिसमे उदघाटन गुलजार सोनी के द्वारा किया गया। बीडीसी सदस्य गुलजार सोनी ने बताया कि बिना शिक्षा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के नेशनल हाइवे पर 55 लाख के डिवाइडर लगे हुए थे जो कि अब हटा दिए गए हैं। जहाँ नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और कहा जा रहा कि नियमों कानूनों की अनदेखी कर ओने पोने दामों पर बेच दिये गए हैं। पांवटा साहिब की नगर परिषद अब लाखों के स्क्रैप की बिक्री को लेकर सवालिया घेरे में आ गई है। मामला नेशनल हाइवे से हटाए गए लाखों के डिवाइडर का है। जिसे आनन फानन में बेचे जाने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है भाजपा मंडल…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एसएमसी अध्यापक संघ पीरियड बेसिस के अध्यक्ष मनोज रोंगटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में एसएमसी अध्यापकों के लिए पीटीए, पैरा, पैट, ईजीएस, पीरियड आधार उर्दू/पंजाबी अध्यापकों की तर्ज पर अनुबंध नीति का प्रावधान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 2555 एसएमसी अध्यापक राज्य में विशेषकर दूर-दराज और कठिन क्षेत्रों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। जय राम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पैतृक निवास स्थान जिला कांगड़ा के फतेहपुर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सुजान सिंह पठानिया का हाल ही में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार और अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। किन्नौर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज रामपुर बुशैहर में नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों मेंएक है, जहां अतिरिक्त ऊर्जा का निष्पादन किया जा रहा है। जल विद्युत उत्पादन ने राज्य के आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल विद्युत उत्पादन में और अधिक काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 1500 मेगावाट क्षमता का नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन देश…

Read More

वासनी पंचायत के भरागड़ी गांव में पंचवर्षीय कार्य योजना… नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की वासनी पंचायत में संधराल-तलाड़ा वार्ड के भरागड़ी गांव में आज वीरवार को पंचायत प्रधान संजीव तोमर ने उप ग्राम सभा का आयोजन किया और लोगों को विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचवर्षीय कार्य योजना भी तैयार की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक साल के भीतर 13 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे और उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। संजीव तोमर ने कहा कि लोगों ने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय किन्नौरी संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य में भाग लेने से अपने आप को नहीं रोक पाए। यह उनका अपना अलग ही अनुभव था, जिसपर उन्होंने कहा, ‘‘यहां आकर लगा कि हिमाचल आना सार्थक हुआ है। यहां की संस्कृति सचमुच बेजोड़ है और लोगों में जो अपनापन है, वह देश के अन्य किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलता है।’’ राज्यपाल आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के तौर पर यह उनका जनजातीय क्षेत्र किन्नौर का पहला…

Read More