नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज तीसरी आम सभा का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ जिला सिरमौर के प्रांगण में किया गया। जिसमें मंच संचालन करते हुए प्रवक्ता राजनीति शास्त्र सुभाष ठाकुर ने सभी का स्वागत किया तथा उसके उपरांत प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत तथा अगले तीन वर्ष के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन की प्रक्रिया को आरंभ किया इसके उपरांत अगली नई कार्यकारिणी की प्रक्रिया को आरंभ करते हुए जिसमें सर्वसम्मति से अनिल पुंडीर को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष अगले तीन वर्ष 2021 से 24 तक चुना गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा से सदस्य…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वहीं जिला सिरमौर की माजरा पुलिस ने एक ट्रक से 8 किलो 60 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह की कार्रवाई अम्ल में लाई गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नाहन की तरफ से आ रहे ट्रक (एचपी-17सी-0718) को सैनवाला स्कूल के समीप चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान ये खेप बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक राशीद मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इलाके…
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर जिला में राजगढ़ के समीप स्थित बद्रिका आश्रम चेरिटेबल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरत मन्द बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं है आश्रम ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 24 मोबाइल फोन दान किए है जो जरूरतमंद बच्चों को दिए जाएंगे। बद्रिका आश्रम के प्रशासनिक अशिकारी राजीव मित्तल ने आज नाहन डाइट प्रधानाचार्य को यह मोबाइल फोन सौंपे है दरअसल शिक्षा विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में डिजिटल साथी फोन हमारा बच्चों का सहारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत अपील की जा रही है कि लोग ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आकर मोबाइल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने आगामी सत्र 2021-24 के लिय अपनी कार्यकारणी के विस्तार की रणनीति बनानी प्रारम्भ कर दी हें इसी कड़ी में आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता विजय वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर ने आज इस आशय की अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही संघ में लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक मजबुत करने तथा उत्तरदायित्व के विकेन्द्रीयकरण के तहत राज्य प्रतिनिधि चुनने, जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने तथा उपमंडल स्तर पर उपमंडललीय इकाई गठन के उदेश्य से जिला के सभी 6 उप…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल में तीन वर्षो से विकास कार्य पूरी तरहे से ठप पड़े है और सरकार रैलियां करवाने में व्यस्त है। यह बात शिलाई विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज के बिंडला-दिगवा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कही। जनसभा को संबोधित में करते हुए हर्षवर्धन ने हिमाचल सरकार व केंद्र की आलोचना करते हुए कहा है कि हिमाचल सरकार विकास कार्य में भेदभाव कर रही हैं भाजपा के नेताओं ने तबादला उद्योग चला रखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसान, बागवान, मजदूर परेशान है और महंगाई चर्म पर पहुंच गई है , राज्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आगामी 28 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किये है जिसके मुताबिक छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकता। मगर नाहन में एक निजी स्कूल आदर्श विद्या निकेतन सरेआम सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। या यूँ कहें कि नाहन के इस निजी स्कूल के लिए सरकार के द्वारा तय किये गए नियम और कायदे मायने नहीं रखता। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित इस निजी स्कूल द्वारा सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए बच्चे स्कूल में बुलाए जा रहे है। आज भी…
पंचायत सचिव ने रात को डाले थे फर्जी प्रस्ताव, नहीं हुई अब तक कोई कार्यवाही, शिलाई प्रशासन उक्त सचिव के आगे नतमस्तक नाहन (हिमाचलवार्ता)। नए पंचायत प्रधान बनने के बाद से पंचायत सचिवों की मनमानियां सामने आने लगती है, मामला विकास खण्ड की ग्रामं पंचायत हलाह का है, जहां के ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को पंचायत सचिव को पद से हटाने व तबादला करने की शिकायत करके कार्यवाही की मांग रखी है। खण्ड की ग्रामं पंचायत हलाह के ग्रामीणों में केदार सिंह, प्रताप सिंह, लायक राम, रण सिंह, गोविंद प्रसाद, बंसी राम, तुलसी राम, सुरेश चन्द, पंच राम, वीरेंद्र सिंह,वेद…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश मंत्रिमण्डल की आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग में ड्राइंग शिक्षकों के 820 पदों और शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 870 पदों सहित शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 4000 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। विद्यार्थियों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन 4000 पदों में से 2640 पद प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जबकि 1360 पद उच्चतर शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में फैसला किया गया कि शिक्षकों के विभिन्न पद बैच आधार पर शीघ्रता से…