नाहन (हिमाचलवार्ता)। वन विभाग की स्पेशल टीम ने आज गुप्त सूचना मिलने पर अवैध खनन पर नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर चार वाहनों को अपने शिकंजे में लेकर 21000 का चालान किया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने इस दौरान एक टिप्पर, एक पिकअप, एक ट्रैक्टर और एक टैंपों में से रेत व बजरी बरामद की। इसमें पुलिस ने उक्त अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 20,000 का जुर्माना वसूला है। वन विभाग की टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह वनरक्षक विशाल कुमार, वनरक्षक विनोद कुमार व अनिल शर्मा मौजूद रहे।
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अध्यक्षा रश्मि धर सूद की अध्यक्षता में रक्षा बन्धन के अवसर पर राखी बांधी। इस अवसर पर वन्दना गुलेरिया और मोर्चा की अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं। ब्रह्मकुमारी व शिमला में रहने वाले तिब्बती समुदाय की प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को उनके सरकारी आवास पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन एकता का पवित्र पर्व है, जो भाई और बहन के बीच प्रेम को और अधिक प्रगाढ़ करता है।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रसिद्ध लेखिका, कहानीकार और फिल्म निर्माता डाॅ. देव कन्या ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोहरा’ का विमोचन किया। पुस्तक हिमाचल प्रदेश में प्रचलित परम्पराओं को उजागर करने वाली दस कहानियों का एक सुन्दर संग्रह है। मुख्यमंत्री ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी कहानियों के माध्यम से पहाड़ी महिलाओं के संघर्षों और मनोदशाओं को चित्रित करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि सभी कहानियां अच्छी तरह से रचित हैं, जो भाषा, शैली और स्वर में सरल हैं। इस अवसर पर बी.डी.सी. अध्यक्ष संगडाह मेला राम शर्मा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार 23 दिनों के बाद आज राष्ट्रीय राजमार्ग 707 यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इस मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग द्वारा सात पोकलेन मशीन दिन रात लगाई गई थी। 30 जुलाई को सुबह करीब 8:00 बजे बड़वास के समीप नेशनल हाईवे का 150 मीटर से अधिक का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया था। वहां पर हाईवे का नामोनिशान डेढ़ सौ मीटर तक मिट गया था। जिसके बाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों से चौपाल, नेरवा, गुम्मा व हाटकोटी से आने वाले सेब के ट्रकों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि जब-जब भी राष्ट्र पर संकट आया भाजपा संगठन और संगठन के हमारे लाखों कार्यकर्ता निसंकोच होकर तत्परता से सेवा भाव के साथ राष्ट्र सेवा के लिए उठ खड़े हुए। इसी प्रकार जब देश और दुनिया में कोरोना के कारण गंभीर संकट आया तो भाजपा संगठन के लाखों सदस्य कोरोना की जंग से लड़ने के लिए तैयार हो गए। हमने कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों को मास्क बांटे, सैनिटाइजर बांटे, भोजन और राशन निशुल्क वितरित किए। अब कोरोना की संभावित थर्ड वेव के दृष्टिगत भाजपा संगठन राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की अपनी योजना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार को विकास खण्ड कार्यालय खोलने के लिए सर्वे करवाना चाहिए था, जो नही करवाया है। इसलिए प्रदेश सरकार व स्थानीय भाजपा नेता कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय न खोलने के दोषी है। सरकार व नेताओं की मनमर्जी होने पर दर्जनों पंचायतों में रोष है जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार को चुनाव के दौरान भुगतान पड़ेगा। यह बात कफोटा में जारी एक बयान शिलाई के विधायक और कांग्रेस के मीडिया सेल के चैयरमेन हर्ष वर्धन चौहान ने कही। राष्ट्रीय मार्ग 707 मार्ग न खुलने पर हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सरकार की शरण मे मौका पर कम्पनी कछुवा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों को आवश्यक वस्तुओं पर उचित अनुदान प्रदान कर राहत प्रदान की जा रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के उपभोक्ताओं को 32 लाख लीटर खाद्य तेल प्रदान कर रही है। राज्य सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए खाद्य तेलों में बी.पी.एल. परिवारों को 10 रुपये प्रति लीटर और ए.पी.एल. परिवारों को पांच रुपये प्रति लीटर…
डा. बिन्दल ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया नाहन (हिमाचलवार्ता)। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि जब-जब भी राष्ट्र पर संकट आया भाजपा संगठन और संगठन के हमारे लाखों कार्यकर्ता नि-संकोच होकर तत्परता से सेवा भाव के साथ राष्ट्र सेवा के लिए उठ खड़े हुए। इसी प्रकार जब देश और दुनिया में कोरोना के कारण गंभीर संकट आया तो भाजपा संगठन के लाखों सदस्य कोरोना की जंग से लड़ने के लिए तैयार हो गए। हमने कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों को मास्क बांटे, सेनिटाईजर बांटे, भोजन और राशन निशुल्क वितिरित किए। अब कोरोना की संभावित थर्ड वेव के…