नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं शुक्रवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत जबकि दो अन्य घायल हुए है। पुलिस ने शव का पोस्टमाटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लानाबाका के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। जिसमें से रणधीर सिंह निवासी निचली आंजी, पीओ बागथन, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर की मौत हो गई है। जबकि तीसरे व्यक्ति केश्वा नंद निवासी तकाहां को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब विश्राम गृह में ओबीसी चेयरमैन हिमाचल प्रदेश राज लोक धनोटिया पहुंचे। इस मौके पर ओबीसी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी भी मौजूद रहे। धनोटिया में कहा कि जेपी नड्डा सहित जयराम सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी लोगों के बीच जाकर उनकी बड़ी ओर महत्वपूर्ण समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। ताकि उनका निदान किया जा सके। दूसरी ओर ओबीसी प्रदेश सचिव व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस ने 450 किलो चूरा पोस्त सप्लाई का मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी प्रवीण कुमार पीछे छः महीनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था और लगातार जगह बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में चूरा पोस्त कहाँ से लेकर आया था और किसे बेचा जा रहा था।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी विनोद बनियाल , अटल कुमार , विकास रतन व दिनेश कौंडल की देखरेख में आयोजित चुनाव में जिला सिरमौर कार्यकरिणी में लगातार दुसरी बार सुरेन्द्र पुंडीर को निर्विरोध अध्यक्ष व ईश्वर दास राही को महासचिव चुना गया। जिला कार्यकारिणी में ओम प्रकाश को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुरेन्द्र पुंडीर व ईश्वर दास राही ने लगातार दुसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर समस्त कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया और कहा कि प्रवक्ता बन्धूओ के हितो के लिए पुरी निष्ठा से कार्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ व इसके आसपास के क्षेत्रो मे पिछले लगभग 10 दिनो से वर्षा ना होने के कारण सूखे जैसे हालत पैदा हो गये थे और किसानो व बागवानो के साथ साथ पशुपालको को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। मानसून की वर्षा खुलकर ना होने के कारण घासनीयो मे घास भी कम ही उग रहा था जिसके कारण आने वाले समय मे पशुचारे का संकट खडा हो सकता था। अगर किसानो की बात करे तो इन दिनो यहा टमाटर , शिमला मिर्च , फ्रासबीन , फूल गौभी , बंद गौभी ,मक्की ,राजमाह, उडद के साथ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर के सभी निर्वाचन क्षेत्रों अर्थात 55 पच्छाद अ0जा0, 56 नाहन, 57 श्री रेणुका जी, 58 पांवटा साहिब व 59 शिलाई जोकि शिमला अ०जा० संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट है, के सभी 563 मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियां तैयार की गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियां उपायुक्त कार्यलय, सभी उपमण्डलाधिकारी कार्यालयों सहित जिला के तहसील व उप तहसील कार्यालयों में 27 अगस्त, 2021 तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। इन मतदान केन्द्रों की सूचियों की स्थापना तथा समायोजन के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा भाजपा महिला मोर्चा ने फ्रंटलाईन पर कार्य कर रहे सभी कोरोना वारियर्स को राखियाँ बांधी है। नगर परिषद पांवटा साहिब के सफाई कर्मचारी सहित स्वास्थ्य और पुलिस कर्मचारीयों को रक्षासूत्र बांधा गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने बताया कि मोर्चा की बहनो ने अपने हाथों से राखियाँ बनाई है। जिन्हें कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचाने वाले फ्रंटलाईन वाॅरियर्स को बांधा गया, साथ ही आशा वर्कर्स और नर्सों को भी राखियाँ बांधी। इस मौके पर शिवानी वर्मा सहित पांवटा साहिब मंडल की अध्यक्षा कृष्णा धीमान आदि मौजूद रही। शिवानी वर्मा ने बताया…
वाह रे सिस्टम ! जम्मू-कश्मीर कर दिया आउटसोर्स कर्मी का तबादला , राजनीति का शिकार हुआ कर्मचारी नाहन (हिमाचलवार्ता)। किसी राज्य के कर्मचारी की ट्रांसफर एक जिला से दूसरे जिला में तो सुनी थी लेकिन किसी कर्मचारी को प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करना बड़ा अटपटा से लग रहा है और कमर्चारी भी रेगुलर नहीं बल्कि आउटसोर्स पर है। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन मेडिकल कॉलेज का है जहां आउटसोर्स बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर सेवाएं दे रहे एक कर्मी का जम्मू-कश्मीर के लिए तबादला किया गया है। किसी आउटसोर्स कर्मी का तबादला करने का प्रदेश में यह पहला…