नाहन (हिमाचल वार्ता) :- कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार के आदेशों के बाद एचआरटीसी की बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाई जा रही है। सवारियां कम मिलने के कारण एचआरटीसी नाहन डिपो को रोजाना तीन लाख रुपयों का नुकसान हो रहा है। एचआरटीसी के नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद रूटों पर चलने वाली बसों में 50 प्रतिशत सवारियां ही बिठाई जा रही है। कोरोना के चलते सवारियां पहले ही कम मिल रही है। इसके अलावा हिमाचल बॉर्डर पर भारी राज्यों से आने वाले लोगों को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र और…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के जिला न्यायलय नाहन, न्यायलय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में 11 सितम्बर, 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर राकेश कुमार चैधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में वर्चुअल एवं भौतिक माध्यम से मामलों का निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मतभेद, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चैक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले, राजस्व भूमि अधिग्रहण एवं आपराधिक मामलों समेत अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। राकेश कुमार चौधरी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड-19 मामलों में अचानक आई वृद्धि को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्तों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिये। वह आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में वर्तमान में कोरोना वायरस के लगभग 2700 सक्रिय मामले हैं और यह चिंता का विषय है कि बहुत ही कम समय में मामलों में वृद्धि हुई हैं। उन्होंने कहा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सीडी को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, गोहर (दाड़ी) मंडी के अध्यक्ष कमल राणा के साथ सोसाइटी के निदेशक मण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सोसायटी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।
14 सितम्बर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में करें आवेदन नाहन (हिमाचलवार्ता)। बाल विकास परियोजना नाहन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 16 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं जिसके लिए विवाहित या अविवाहित महिला उम्मीदवार को आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में 14 सितम्बर 2021 तक जमा करवाने होंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन कमल किशोर शर्मा ने दी। उन्हांेने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए साक्षात्कार 21 सितम्बर तथा सहायिकाआंे के 22 सितम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में आयोजित…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी आम जन मानस व कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जबकि देश की अन्य पार्टियां परिवारवाद से उपजी हुई है। आज देश में मोदी तथा प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और देश व प्रदेश का समग्र एवं सर्वांगीण विकास हो रहा है। सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के घर तक हर योजना का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया है। यह बात जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने राजगढ़ में पत्रकार वार्ता मे कही। उन्होंने कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। क्लेक्टिव हयूमन एक्शन फॉर डेवल्पमेन्ट (चैड) फाउंडेशन ने बुधवार को जिला सिरमौर के ग्राम सिरमौरी ताल में पौधारोपण अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परियोजना प्रबंधक चैड फाउंडेशन जगदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कौशल विकास केन्द्र, युवा मंडल और महिला मंडल सिरमौरी ताल की महिलाओं, युवाओं और युवतियों ने भाग लिया। जगदीप शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को प्रोत्साहित किया और ग्राम स्तर पर स्वच्छता व पौधारोपण के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। अंकिता शर्मा और अनीता शर्मा ने बताया कि चैड फाउन्डेशन द्वारा विगत दो वर्षों से सिरमौरी ताल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के देवठी मझगाँव जिला परिषद वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले निहाल रापटा व उनके समर्थक सुरेश वर्मा की भाजपा मे सदस्यता को बहाल कर दिया गया। यह जानकारी जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने राजगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उल्लेखनीय है कि निहाल रापटा ने जिला परिषद चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था और उनके इस निर्णय के बाद एक प्रेस ब्यान के माध्यम से यहा पार्टी द्वारा उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद…